जींद, 23 जुलाई (Udaipur Kiran) । गांव किलाजफरगढ़ के निकट मंगलवार देर रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जुलाना थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर फरार वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव करसोला निवासी दिनेश मंगलवार रात गांव किलाजफरगढ़ शिवरात्रि के उपलक्ष में जागरण में गया हुआ था। देर रात को वह जागरण से अपने दो साथियों के साथ बाइक से घर लौट रहा था। गांव से निकलते ही कुछ दूरी उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। दिनेश अपने दोनों साथियों को बाइक के पास छोड़ कुछ दूरी पर पट्रोल लेने चला गया। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने दिनेश को टक्कर मार दी। जिसमें दिनेश की मौत हो गई।
घटना को अंजाम देकर चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। बुधवार को जुलाना थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजन की शिकायत पर फरार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
—————
(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा
You may also like
आज का कन्या राशिफल, 24 जुलाई 2025 : आज करियर में लाभ मिलने की संभावना है, विरोधियों से सावधान रहें
आज का सिंह राशिफल, 24 जुलाई 2025 : दिन मिलाजुला रहेगा, मन में कई विचार आएंगे
अमेरिका में टेक सेक्टर में जॉब चाहिए? भारतीय छात्रा ने दिया 'गुरु मंत्र', जो चुटकियों में दिलाएगा नौकरी
महिला 4 साल तक पति की लाश के साथ सोती रही, बच्चों को कहा मुंह बंद रखना वरना अंजाम बुरा होगाˏ
Aaj Ka Ank Jyotish 24 July 2025 : मूलांक 6 वालों का दिन रहेगा भाग्यशाली, मन रहेगा प्रसन्न, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल