विकास के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा की जानी चाहिए: मुख्यमंत्री योगी
लखनऊ, 09 जुलाई (Udaipur Kiran) । प्रदेश भर में बुधवार को बड़ी संख्या में वृक्षारोपण किया जा रहा है। आज सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक यानी कि 5 घंटे में 16 करोड़ पेड़ लगाए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह जानकारी दी।
आज प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बाराबंकी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ व ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में पौधरोपण कर वृक्षारोपण महाअभियान-2025 की शुरुआत की। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आज पूरे प्रदेश में 37 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने अयोध्या में वृक्षारोपण करने के बाद स्वयं सेल्फी भी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि वृक्षारोपण महाअभियान-2025 के तहत आज 12 बजे तक प्रदेश में 16 करोड़ पौधरोपण हो चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा की जानी चाहिए। यूपी में वनाच्छादन बढ़ा है। अब हम हीट वेव से ग्रीन वेव की तरफ बढ़ रहे हैं। योगी ने कहा कि प्रदेश के अंदर हम लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाने में सफलता हासिल की है। पिछले 08 वर्षों में उत्तर प्रदेश में 204 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण करके अपने वन आच्छादन को अतिरिक्त 5 लाख एकड़ बढ़ाने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि इन पेड़-पौधों में भी जीवन है। अलग-अलग पेड़ों में देवी देवताओं का वास होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से 08 साल पहले हमारे पास पर्याप्त पौधे लगाने के लिए नहीं थे। जब वन विभाग के द्वारा सुनिश्चित प्रयास हुए तो अलग-अलग विभागों के समन्वय प्रयास से 52 करोड़ पौधे आज हमारे पास हैं।
अयोध्या में वृक्षारोपण के समय मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, वन मंत्री डॉ. अरूण कुमार सक्सेना, अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रूदौली के विधायक रामचन्द्र यादव, मिल्कीपुर के विधायक चन्द्रभान पासवान, बीकापुर के विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान उपस्थित रहे।
———————
(Udaipur Kiran) / बृजनंदन
You may also like
भारत बंद से कई जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट प्रभावित..बिहार और बंगाल में ट्रेनों पर असर...जानें तमिलनाडु में कैसा रहा प्रभाव
प्रधानमंत्री मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान को हरदीप पुरी ने बताया हर भारतीय के लिए गर्व का पल
72 वर्षीय व्यक्ति चरस के साथ गिरफ्तार, बस से बरामद हुई 904 ग्राम चरस
हिसार : बीएलओ की ड्यूटी ज्वाइन न करना महंगा पड़ा, 25 कर्मियों को कारण बताओ नोटिस
हिसार : बैडमिंटन चैम्पियनशिप में विद्युत नगर नर्सरी के खिलाड़ियों ने जीते पदक