रांची, 12 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि वे झारखंड में खेल और पर्यटन के क्षेत्र में विकास को गति देने में राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे।
धोनी ने यह बातें शनिवार को नगर विकास, पर्यटन, कला-संस्कृति और खेलकूद मंत्री सुदिव्य कुमार से शिष्टाचार भेंट के दौरान कही। इस मुलाकात के दौरान मंत्री और धौनी के बीच झारखंड राज्य में खेल एवं पर्यटन गतिविधियों के व्यापक विकास को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि कैसे धोनी के अनुभव से राज्य में खेल और पर्यटन को नई दिशा और ऊंचाइयां दी जा सकती हैं।
इस दौरान मंत्री ने कहा की राज्य सरकार धोनी के सहयोग को लेकर आश्वस्त है और उनके सहयोग से झारखंड को एक प्रमुख खेल और पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का विश्वास है कि धोनी के सहयोग से झारखंड के खेल और पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी।
इस अवसर पर जेएससीए के अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव भी मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
पटना में छह घंटे चली महागठबंधन की बैठक, सीट बंटवारे को लेकर सभी दलों ने दावेदारी सौंपी
बांग्ला साहित्य की नायिका आशापूर्णा देवी, नारी चेतना की जलाई मशाल
चीन के 'शीश्या शाही मकबरों' को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया
बिहार में 80 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने जमा किए फॉर्म: चुनाव आयोग
ओडिशा : बालासोर में छात्रा ने विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्मदाह का किया प्रयास