हरिद्वार, 27 अगस्त (Udaipur Kiran) । रिद्धि-सिद्धि के स्वामी भगवान गणेश का उत्सव बुधवार को मूर्ति स्थापना के साथ आरम्भ हो गया। गणेशोत्सव के लिए तीर्थनगरी के कई स्थानों पर पंडालों में मूर्ति स्थापना की गई। इसके साथ ही लोगों ने घरों में भी भगवान गजानन की स्थापना कर गणेशोत्सव का शुभारम्भ किया। दस दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव के कारण तीर्थनगरी में चहल-पहल देखने को मिली।
महाराष्ट्र से आरम्भ होकर समूचे देश में लोकप्रिय पर्व बन चुके गणेशोत्सव का आज उल्लास भरे माहौल में आगाज हो गया। प्रातः शुभ मुहूर्त में लोगों ने भगवान गजानन की मूर्ति स्थापित कर उनसे सुख-समृद्धि की कामना की।
तीर्थनगरी के ऋषिकुल मैदान के साथ गीता भवन, दक्ष मंदिर, भूपतवाला आदि अनेक स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना कर गणेशोत्सव का आगाज किया गया।
————–
(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला
You may also like
आईपीएल में भारत के नंबर-1 फिंगर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के वो रिकॉर्ड जो रहेंगे हमेशा याद
एशिया कप 2025: चीनी ताइपे और बांग्लादेश हॉकी टीमें राजगीर पहुंचीं, 29 अगस्त से भिड़ंत शुरू
एशिया कप के बाद संन्यास ले सकते हैं सूर्यकुमार यादव, उम्र 35 के करीब
भारत के साथ व्यापार वार्ता पर बोले अमेरिकी वित्त मंत्री, 'हम साथ आएंगे'
गुजरात: अहमदाबाद के निकोल इलाके में मकान की छत गिरी, मलबे में दबे 5 लोग