चेन्नई, 16 अगस्त (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मणिपुर व नागालैंड के पूर्व राज्यपाल ला गणेशन का शनिवार शाम पांच बजे बेसेंट नगर श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। एकदिन पहले शुक्रवार शाम 6:23 बजे चेन्नई के अपोलो अस्पताल में उनका निधन हो गया था। वे 80 वर्ष के थे।
गणेशन का पार्थिव शरीर सार्वजनिक दर्शन के लिए चेन्नई के टीनगर स्थित आवास पर रखा गया है, जहाँ तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि, मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और नैनार नागेंद्रन, वनथी श्रीनिवासन जैसे भाजपा नेताओं सहित हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी अंतिम यात्रा आज शाम दोपहर 3 बजे शुरू होकर बेसेंट नगर श्मशान घाट पहुंचेगी।
—————
(Udaipur Kiran) / डॉ आर बी चौधरी
You may also like
'वोटर अधिकार यात्रा' से लोगों के मताधिकार को बचाएंगे : शक्ति सिंह यादव
एशिया कप : टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार 'शून्य' पर आउट होने वाला बल्लेबाज
बांग्लादेश: हिंदुओं पर बढ़ते हमलों को लेकर चौतरफा घिरे मुहम्मद यूनुस ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की दी शुभकामनाएं
भारत का लॉजिस्टिक्स सेक्टर 2026 तक 10.7 प्रतिशत की दर से बढ़ेगा, पैदा होंगे लाखों रोजगार के अवसर : केंद्र
अलास्का में हुई बैठक पुतिन के लिए सफल रही : रक्षा विशेषज्ञ रोविंदर सचदेव