रांची, 10 जुलाई (Udaipur Kiran) । झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शाम को दिल्ली लौट गए। इस दौरान एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
दिल्ली लौटने से पूर्व पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने के अलावा अमित शाह ने प्रदेश भाजपा के सभी बड़े नेताओं से भी मुलाकात की। इस दौरान शाह
ने उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश और टास्क भी दिए। हालांकि ये दिशा-निर्देश क्या हैं। इनके अभी जानकारी नहीं हो पायी है।
रांची के एक निजी होटल में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक समाप्त होने के बाद अमित शाह ने प्रदेश भाजपा के चार नेताओं से भी मुलाकात की। इनमें बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, चंपाई सोरेन और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह शामिल थे। लगभग एक घंटे की इस मुलाकात में प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और राज्य सरकार के कामकाज पर चर्चा हुई। इस क्रम में अमित शाह ने चारों नेताओं को आवश्यक सुझाव देने के साथ राजनीतिक दिशा देने का काम किया। इसके अलावा संगठन की मजबूती के लिए मिलकर काम करने पर भी जोर दिया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को कुछ आवश्यक राजनीतिक टिप्स भी दिए।
उल्लेखनीय है कि बुधवार की रात रांची पहुंचने पर अमित शाह से नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, रवींद्र राय, आदित्य साहू, नवीन जायसवाल, मनोज सिंह, रामचंद्र चंद्रवंशी और जीतू चरण राम ने मुलाकात की थी।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
अमेरिका की कंपनी के लिए फ्रीलांसिंग कर घर बैठे कमाएं लाखों रुपये, टॉप-5 प्लेटफॉर्म पर मिलेगी जॉब
Kylie Kelce ने Taylor Swift को बताया अपना जादुई सहारा
हैरी कैविल की सुपरमैन वापसी पर सवाल: नई फिल्म में बदलाव
LIC में फिर IPO लाएगी सरकार, लेनदेन की बारीकियों पर काम करेगा विनिवेश विभाग
पुणे शहर का सपना पूरा हुआ : मिलिंद एकबोटे