17 अगस्त, 1909 को लंदन के पेंटनविले जेल में महान क्रांतिकारी मदनलाल ढींगरा को फांसी दी गई। उन्होंने 1 जुलाई, 1909 को लंदन में अंग्रेज अधिकारी विलियम हट कर्जन वायली की हत्या कर दी थी। वायली उस समय भारत के राज्य सचिव के राजनीतिक सलाहकार थे।
ढींगरा ने एक कार्यक्रम स्थल की ओर जाते समय विलियम हट वायली पर पांच गोलियां दागी जिनमें चार निशाने पर लगी। कर्जन वायली को बचाने की कोशिश करने वाले एक पारसी डॉक्टर लालकाका को ढींगरा की छठी और सातवीं गोली लगी जिनमें उनकी मौत हो गई। पुलिस ने ढींगरा को मौके से गिरफ्तार कर लिया। 23 जुलाई, 1909 को अदालत ने उन्हें मौत की सजा सुनाई।
फांसी के बाद उनका शव वहीं दफना दिया गया, लेकिन 1976 में उनके अवशेषों को भारत वापस लाया गया। मदन लाल ढींगरा का जन्म 18 सितंबर 1883 को अमृतसर के एक शिक्षित और संपन्न हिंदू पंजाबी खत्री परिवार में हुआ था।
अन्य अहम घटनाएंः
1717 – फ्रांस, रूस और प्रशिया के बीच समझौते पर हस्ताक्षर।
1743 – स्वीडन और रूस के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
1787 – यहूदियों को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में समूह बनाकर प्रार्थना करने की इजाजत मिली।
1836 – ब्रिटेन की संसद में जन्म, विवाह और मृत्यु से संबंधित पंजीकरण स्वीकार किये गये।
1858 – हवाई द्वीप में पहला बैंक खोला गया।
1909 -महान क्रांतिकारी मदनलाल ढींगरा को पेंटोनविली कैदखाने में फाँसी दी गयी।
1914 – लिथुवानिया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1915 – चक्रवाती तूफान से गेलवेस्टोन और टेक्सास में 275 लोगों की मौत।
1917 – इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1924 – फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1945 – सुकर्णों और मोहम्मद हट्टा ने इंडोनेशिया में नीदरलैंड से अपनी आजादी की घोषणा की।
1947 – भारत की आज़ादी के बाद पहली ब्रिटिश सैन्य टुकडी स्वदेश रवाना।
1959 – सोवियत संघ और इराक ने इराक में परमाणु संयंत्र के निर्माण के लिये संधि पर हस्ताक्षर किये।
1982 – जर्मनी में पहली सीडी (कंपेक्ट डिस्क) लोगों के लिये उपलब्ध की गई।
1988 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया-उल-हक और अमेरिका के राजदूत अर्नाेल्ड राफेल की हवाई दुर्घटना में मौत।
1994 – सं.रा. अमेरिका और जापान ने वाशिंगटन में पेटेंट समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1998 – राष्ट्रपति बिल क्लिंटन अपने अनैतिक आचरण के लिए प्रथम बार ग्रैंड जूरी के समक्ष उपस्थित हुए।
2000 – फिजी में भारतीय मूल के लोगों की बर्बादी रोकने के लिए अपदस्थ प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी ने भारत से मदद मांगी।
2002 – रूस ने दलाई लामा को अपने देश में दौरे के लिए वीजा देने से इनकार किया।
2004 – उदारवादी राजनीतिक लिओनल फ़र्नाडीस ने डोमिनिक गणराज्य के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
2005 – पूरा बांग्लादेश बम धमाकों से दहला, 63 ज़िलों में लगभग 400 विस्फोट हुए।
2008 -झामुमो ने 23 माह पुरानी मधु कोड़ा सरकार से समर्थन वापस लिया।
2009 – आंतरिक सुरक्षा के मसले पर देश के सभी मुख्यमंत्रियों का एकदिवसीय सम्मेलन नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
जन्म
1916 – अमृतलाल नागर- साहित्य जगत में उपन्यासकार के रूप में सर्वाधिक ख्याति प्राप्त लेखक।1932 – वी.एस. नायपॉल – भारतीय मूल के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी साहित्यकार थे।1941 – वॉय. वी. रेड्डी – भारतीय रिज़र्व बैंक के इक्कीसवें गवर्नर।
1941 – बिमल जालान – भारतीय रिज़र्व बैंक के बीसवें गवर्नर।
1961 – अनामिका – हिंदी भाषा की जानीमानी कवयित्री हैं।
निधन
2020 – पंडित जसराज – भारतीय शास्त्रीय संगीत के विश्वविख्यात गायक थे।
2020 – निशिकांत कामत – हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक और अभिनेता थे।
2007 – दशरथ मांझी – एक ऐसे भारतीय व्यक्ति थे, जिन्हें ‘बिहार का माउंटेन मैन’ कहा जाता है।
1958 – जॉन मार्शल – 1902 से 1928 तक भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक थे।
1949 – पुलिन बिहारी दास – महान् स्वतंत्रता प्रेमी व क्रांतिकारी थे।
1982 – फ़ादर कामिल बुल्के – प्रसिद्ध साहित्यकार, जिनका जन्म बेल्जियम की फ्लैंडर्स स्टेट के ‘रम्सकपैले’ गांव में हुआ था।
महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
इण्डोनेशिया का स्वतंत्रता दिवस
—————
(Udaipur Kiran) पाश
You may also like
मनीष सिसोदिया के कथित वीडियो को लेकर भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत दी
अटल पुण्यतिथि पर विधायक सुधीर शर्मा का सेवा संकल्प, 61 जरूरतमंदों को दी आर्थिक मदद
युवक का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले पांच बदमाशों को धर—दबोचा
बलिदानी के निधन पर 7 जैक राइफल ने जताया शोक
पौंग बांध से छोड़े गए पानी से घरों व जमीन को भारी नुकसान