नई दिल्ली, 25 जुलाई (Udaipur Kiran) । ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर दिल्ली नगर निगम मुख्यालय श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर में शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली के विभिन्न विद्यालयों और दिल्ली विश्वविद्यालय के लगभग 240 छात्रों ने भाग लिया। इसका आयोजन यूथएक्सकनेक्ट ने दिल्ली नगर निगम के सहयोग से किया।
इस अवसर पर दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह, उप महापौर जयभगवान यादव, स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा, नेता सदन प्रवेश वाही, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, दिल्ली प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, दिल्ली प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, कार्यक्रम संयोजक व पार्षद शशि यादव और दिल्ली नगर निगम के आयुक्त अश्वनी कुमार उपस्थित रहे।
महापौर राजा इकबाल सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय देश के भविष्य को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभा सकता है। ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का आशय है कि देश में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए जाएं।
महापौर ने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ से चुनावी प्रक्रिया में सुधार और पारदर्शिता आएगी। सभी चुनाव एक साथ होने से चुनाव आयोग अपनी भूमिका को अधिक प्रभावी ढंग से निभा सकेगा। इससे शासन में स्थिरता और नीतियों के क्रियान्वयन में गति आएगी। इससे चुनावों पर होने वाले व्यय में उल्लेखनीय कमी आएगी, जिससे आर्थिक संसाधनों की बचत होगी और चुनाव प्रक्रिया में धनबल की भूमिका भी सीमित की जा सकेगी।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि आज छात्रों ने इस विषय पर अपने-अपने विचार साझा किए जो यह दर्शाता है कि हमारी युवा पीढ़ी भी ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ के विषय पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ से विभिन्न चुनाव प्रक्रियाओं पर खर्च होने वाली राशि में कमी आएगी जिससे भविष्य में सार्थक परिणाम देखने को मिलेंगे।
—————
(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव
You may also like
जीजा (सुहागरात को दूध पीकर बोला) – यह कैसा दूध है ? साली – वो केसर खत्म हो गया था तो मैंने आपकी पॉकेट से.. पढ़ें आगे..
साली से इश्क, साढू से जलन… जीजा ने एकतरफा प्यार में दो मासूमों को मार डाला, जंगल में मिले शव
जीजा अपनी साली से चैटिंग करते हुए- वाह तुम तो अपनी बहन से भी ज्यादा सुन्दर हो, साली – जीजू आप बड़े वाले वो हो…पढ़ें आगे..
चमत्कारी ˏ दवा से कम नहीं काली मिर्च-घी का मिश्रण, सुबह खाली पेट खाएं तो मिलते हैं गजब के फायदे
ACB की बड़ी कार्रवाई! करोड़पति निकला ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर, तीन जिलों में 15 से ज्यादा लग्जरी प्रॉपर्टी का खुलासा