रांची, 31 जुलाई (Udaipur Kiran) । रांची रेल मंडल की नवपदस्थापित मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) करुणा निधि सिंह ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने डीआरएम को पद ग्रहण करने पर बधाई दी।
मौके पर अरुण जोशी ने विश्वास व्यक्त किया कि डीआरएम करुणा निधि सिंह के कुशल नेतृत्व में रांची रेल मंडल में रेल सेवाओं का और अधिक विस्तार होगा। उन्होंने आशा जताया कि नए डीआरएम यात्रियों की समस्याओं, आवश्यकताओं और स्थानीय मांगों पर समुचित विचार कर त्वरित और सकारात्मक पहल करेंगे।
जोशी ने कहा कि रांची मंडल में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रगति पर है और डीआरएम के नेतृत्व में ये योजनाएं निश्चित रूप से रफ्तार पकड़ेगी। उन्होंने यात्रियों की सुविधाओं को लेकर बेहतर समन्वय और संवाद की भी अपेक्षा की।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के आरोप में ननों की ग़िरफ़्तारी, केरल बीजेपी क्यों है परेशान
'सर प्लीज पास कर दो, मेरी शादी होने वाली है' परीक्षा में स्टूडेंट की आंसरशीट देख शिक्षक हैरान
पूरा हिमाचल प्रदेश गायब हो सकता है… पर्यावरणीय स्थितियों पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, सरकार से मांगा जवाब
भगवान ऐसे दोस्त किसी को न दें, वेडिंग गिफ्ट में दी ऐसी चीज,देखकर शर्म से पानी-पानी हो गई दुल्हन
नींद में गैर महिला के अश्लील सपने देख रहा था पति, बीवी को आया गुस्सा तो कर दिया काण्ड