रंची,28 अगस्त (हि.स )। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 सितंबर को सिविल कोर्ट रांची में किया जाएगा। झालसा के निर्देश पर न्यायायुक्त सह डालसा अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा-एक के मार्गदर्शन में डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर की देखरेख में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
न्यायिक पदाधिकारियों, न्यायिक दंडाधिकारियों, पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों, नोडल पुलिस पदाधिकारियों एवं पीएलवी के साथ बैठकें की जा चुकी है। सभी बैंक और इंश्योरेंस कंपनियों के साथ बैठकों का दौर जारी है।
डालसा सचिव रवि भास्कर ने गुरुवार को कहा कि किसी भी न्यायालय में लंबित सुलहनीय मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलझाया जायेगा। ऐसे मामलों को चिह्नित कर पक्षकारों को नोटिस भेजा जा रहा है।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
Health Tips- अखरोट को इस तरीके से सेवन करने से मिलते हैं ये लाभ, जानिए कैसे करना हैं सेवन
Ration Card Tips- क्या सरकारी दुकान पर कम राशन मिल रहा है, तो यहां करें शिकायत
8वां वेतन आयोग: आखिर क्यों हो रही है देरी? जानिए तीन बड़ी चुनौतियां
क्षमा मांगने वाला कमजोर नहीं, सबसे बड़ा होता है -धनेश जैन
Clothes Tips- क्या सफेद शर्ट की कॉलर काली पड़ गई है, साफ करने के तरीके जानें