रांची, 25 जुलाई (Udaipur Kiran) । झारखंड विधानसभा में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) झारखंड शाखा की कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में आयोजित हुई। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष और राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, झारखंड शाखा के सभापति रबीन्द्र नाथ महतो ने झारखंड से सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधिमंडल के संबंध में बैठक के दौरान चर्चा की।
राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की आगामी सम्मेलन के संबंध में उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर से 12 अक्टूबर, 2025 तक सीपीए का 68वां सम्मेलन बारबाडोस में आयोजित होगा। इस सम्मेलन में झारखंड विधानसभा से जाने वाले प्रतिनिधिमंडल के बारे में कार्यकारिणी की बैठक के दौरान गहनता से विचार विमर्श किया गया।
कार्यकारिणी की बैठक में प्रभारी सचिव झारखंड विधानसभा सह सचिव राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, झारखंड शाखा के माणिकलाल हेम्ब्रम के अलावा सदस्य नवीन जयसवाल, दशरथ गगराई, नीरा यादव और अनन्त प्रताप देव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
IB Job: सिक्योरिटी असिस्टेंट और एग्जीक्यूटिव पदों की भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया
वीडियो में देखे दिल्ली में सचिन पायलट का जोशीला भाषण! राहुल गांधी को बताया देश का भविष्य, कार्यकर्ताओं से की ये अपील
नरेश मीणा की रिहाई को लेकर भिड़े समर्थक और प्रशासन! झालावाड़ में हाईवे जाम, तीन छात्र चढ़े पानी की टंकी पर
भारत और मालदीव मत्स्य पालन और जलीय कृषि में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाएंगे
मालदीव दौरा: पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति, पूर्व राष्ट्रपति और संसद अध्यक्ष से की मुलाकात