कंपाला, 13 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) .
युगांडा के जैकब किपलिमो की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है. किपलिमो ने sunday को शिकागो मैराथन 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार किसी युगांडाई खिलाड़ी के रूप में वर्ल्ड मैराथन मेजर का खिताब अपने नाम किया.
किपलिमो ने 2 घंटे 02 मिनट 23 सेकंड का समय लेकर रेस पूरी की. उन्होंने केन्या के एमोस किपरूटो (2:03:54) और एलेक्स मसाई (2:04:37) को पीछे छोड़ते हुए यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की.
युगांडा की शिक्षा एवं खेल मंत्री जेनेट काताहा मुसवेनी ने ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर बधाई संदेश में लिखा, “बधाई हो जैकब, शिकागो में हमारे देश का झंडा ऊंचा लहराने के लिए! तुम्हारी जीत पूरे युगांडा के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है.”
राज्य खेल मंत्री पीटर ओगवांग ने भी किपलिमो की उपलब्धि की सराहना की. उन्होंने कहा, “किपलिमो ने एक बार फिर युगांडा का नाम रोशन किया है. हम उनके इस गौरवशाली पल का जश्न मना रहे हैं.”
किपलिमो, जो मौजूदा विश्व क्रॉस कंट्री चैंपियन हैं, ने इस साल की शुरुआत में लंदन मैराथन में अपना डेब्यू किया था और दूसरा स्थान हासिल किया था. शिकागो मैराथन दुनिया की छह प्रतिष्ठित वर्ल्ड मैराथन मेजर्स में से एक है. बाकी मैराथन बोस्टन, लंदन, बर्लिन, न्यूयॉर्क और टोक्यो में होती हैं.
—————
(Udaipur Kiran) दुबे
You may also like
High Blood Sugar Warning :शरीर में दिखते हैं ये संकेत, तुरंत अपनाएँ कारगर उपाय
ओ तेरी! 2 साल के बच्चे को पिता` ने खेलने को दिया मोबाइल, बच्चे ने कर दिया 2 लाख का ऑर्डर, घर पहुंचा सामान
हरभजन सिंह को उम्मीद, ऑस्ट्रेलिया में जमकर रन बनाएंगे रोहित-कोहली
बिहार चुनाव 2025: पहले चरण के लिए EVM-VVPAT तैयार, NDA में सीट बंटवारे पर हुई सहमति
अगर आप फ्लैट खरीदने की सोच रहे है तो ,पहले जानिए वो एक्स्ट्रा चार्ज जो आपके बजट को बढ़ा सकते हैं