Next Story
Newszop

कमरे में लाश और गले पर निशान, शारदा को किसने मारा, पटना पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी

Send Push

पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र के यादव चक गांव में डायल 112 में तैनात महिला कांस्टेबल का शव उसके कमरे में मिला। मृतका की पहचान महिला कांस्टेबल कनक प्रिया के रूप में हुई। वह अपने पति (कांस्टेबल) के साथ उसी गांव में किराए के मकान में रहती थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो कनक प्रिया के गले पर गहरे निशान देखे गए। लोगों का कहना है कि आशंका है कि महिला कांस्टेबल की गला दबाकर हत्या की गई है। वहीं, महिला का पति आत्महत्या का दावा कर रहा है। बताया जा रहा है कि कनक प्रिया के पति प्रभात रंजन भी बिहार पुलिस में कांस्टेबल हैं। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। इसके बाद कनक प्रिया का शव मिला। इधर, घटना के बाद पति प्रभात रंजन ने दावा किया कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या की है।

वहीं, कनक प्रिया के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। विज्ञापन मुख्यमंत्री नीतीश ने इस हाईटेक अस्पताल और कॉलेज में शुरू किया काम, कहा- किफायती इलाज हमारी प्राथमिकता कॉल डिटेल खंगालने में जुटी पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस की टीम कनक प्रिया और उसके पति के मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि महिला कांस्टेबल का शव उसके कमरे में मिला है। पति से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। रिटायर्ड सिपाही ने बेटे की हत्या की, बंदूक लेकर थाने भी पहुंचा; बहू ने कहा- सीने में मारी गोली पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट स्थानीय लोगों का कहना है कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रात में घटना कब और कैसे हुई? इधर, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Loving Newspoint? Download the app now