Next Story
Newszop

मालवीय योग में कन्या समेत इन 5 राशियों पर छ्प्पर फाड़कर बरसेगी नारायण की कृपा, वीडियो राशिफल में देखे सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Send Push

10 जुलाई का राशिफल बता रहा है कि बुधवार को बुध की राशि मिथुन और कन्या के साथ-साथ कुंभ राशि वालों को भी लाभ होगा। दरअसल, आज शुभ ग्रह बृहस्पति चंद्रमा से दशम भाव में विराजमान हैं, जिससे अमला नाम का राजयोग बन रहा है। इस शुभ योग के साथ-साथ आज बुध और शुक्र की युति भी सोने पर सुहागा जैसा संयोग बना रही है। ऐसे में मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल।

मेष राशि वालों के सरकारी काम बनेंगे
मेष राशि वाले आज उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। लेकिन आर्थिक मामलों में आज आपको किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए। आज आपका पैसा फंस सकता है। लेकिन सोच-समझकर निवेश करें। व्यापार के सिलसिले में आपकी यात्रा आज सफल रहेगी। पारिवारिक जीवन में आज आपको करीबी रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। छात्रों को अपनी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करना होगा क्योंकि परिस्थितियाँ मानसिक रूप से विचलित करेंगी। प्रेम जीवन में आज आपका अपने प्रेमी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। सरकारी क्षेत्र के काम बनेंगे। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शिव मंत्र का जाप करें, शिव का अभिषेक करना भी लाभकारी रहेगा।

वृषभ राशि वालों को ईश्वरीय कृपा का लाभ मिलेगा
अमला राजयोग के कारण आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए लाभकारी और शुभ रहेगा। आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा और आपको ईश्वर की कृपा का अनुभव होगा। आज कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और महत्व भी बढ़ेगा। आज आपको व्यापार में सफलता मिलेगी। आज आपका प्रेम जीवन भी सुखद रहने वाला है। पारिवारिक व्यवसाय में आपको भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में आज आपको कोई नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारी भी आप पर भरोसा दिखाएंगे। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेश को 11 दूर्वा अर्पित करें।

मिथुन राशि वालों को बौद्धिक कौशल का लाभ मिलेगा
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आज आप साहसिक निर्णय लेकर अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। अधिकारियों से प्रोत्साहन और सहयोग मिलेगा, लेकिन सहकर्मियों के कारण कुछ तनाव हो सकता है। व्यापार में आज आपको बुद्धि और समझदारी का लाभ मिलेगा, कोई नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है। आपका रुका हुआ पैसा भी आज निकल सकता है। कोई पुराना परिचित या मित्र आपके काम आ सकता है। आज आप बच्चों के साथ मनोरंजक पल बिताएँगे और अपने शौक़ पर भी पैसा खर्च करेंगे। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश स्तोत्र या चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि के जातक आज व्यस्त रहेंगे
कर्क राशि के जातकों के लिए, सितारे बता रहे हैं कि आज आपका दिन लाभदायक रहेगा, लेकिन आज आप पर काम का दबाव भी रहेगा। आज आप एक साथ कई कामों में उलझ सकते हैं। अगर आपका कोई सरकारी काम अटका हुआ है, तो आज उसमें आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में आपको किसी तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। किसी कर्मचारी या सहकर्मी को लेकर तनाव हो सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और वाणी पर संयम रखें, इससे आपको लाभ होगा। आज आपको पिता की सलाह और मार्गदर्शन से भी लाभ मिलने की संभावना है। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें।

सिंह राशि के जातक शत्रुओं से सावधान रहें
सिंह राशि के जातकों के लिए, सितारे बता रहे हैं कि आपकी राशि में मौजूद चंद्रमा आज आपको भावुक बना देगा। ऐसे में आज आपको व्यावहारिक रूप से काम करना होगा। कुछ लोग आपका फ़ायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में विरोधियों और शत्रुओं से सावधान रहने की ज़रूरत है। वैसे, आज राजनीतिक क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ती दिख रही है, जिसमें धन भी ख़र्च होगा। साथ ही, आज सामाजिक क्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज शाम को आप परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज भाग्य 85% आपके साथ रहेगा। लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएँ।

कन्या राशि वालों की आज अच्छी कमाई होगी
कन्या राशि वालों के लिए, आज सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने का है। आज आप अपनी रचनात्मक क्षमता का भी लाभ उठा पाएँगे। आज व्यापार में कमाई अच्छी रहेगी और आप व्यापार के विस्तार की योजना भी बना सकते हैं। अगर आज कोई अटका हुआ सामान मिल जाए, तो भी आप प्रसन्न होंगे। आज आपको किसी मित्र या पूर्व परिचित से लाभ और सहयोग मिल सकता है। लेकिन आज आपको पारिवारिक जीवन की ज़रूरतों पर धन ख़र्च करना पड़ सकता है। आज आपको किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का भी मौका मिलेगा। आज भाग्य 75% आपके साथ रहेगा। गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें और भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापार और कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। अपनी योजना और प्रबंधन क्षमता से आप आज समय पर काम पूरा कर पाएंगे। आज आप किसी नए प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू कर सकते हैं। आज आपको किसी मित्र या अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन मिल सकता है जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। रिश्तों में आप अपना महत्व और प्रभाव बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। वैवाहिक जीवन में भी आपको जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। लेकिन आपके लिए ज़रूरी है कि आप भावुक होकर कोई भी काम करने से बचें। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। कच्चे चावल को सिंदूर में रंगकर गणेशजी को अर्पित करें।

वृश्चिक राशि वालों को अटका हुआ पैसा मिल सकता है
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज बुधवार का दिन लाभदायक रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं या कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, उन्हें आज किसी संपर्क के ज़रिए सफलता मिल सकती है। आपका दिन मेहनत से भरा रहेगा लेकिन आपको थकान महसूस नहीं होगी क्योंकि आपकी मेहनत सफल होगी। आज आपको संयम और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की ज़रूरत है। आज आपको व्यापार में लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आज आपका रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। आज आपको सरकारी क्षेत्र के कामों में सफलता मिलने की संभावना है। अगर कोई पारिवारिक कलह चल रही है, तो वह आज समाप्त हो सकती है। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। राहु के मंत्र का जाप करें और ज़रूरतमंदों को भोजन दान करें।

धनु राशि वालों को स्वास्थ्य के साथ-साथ काम को लेकर भी सतर्क रहना होगा

आज बुधवार का दिन धनु राशि वालों के लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत और सावधान रहने की ज़रूरत है। आज आप पर काम का दबाव रहेगा और साथ ही आपको किसी तकनीकी समस्या का समाधान भी करना होगा। आज काम को टालने की बजाय समय पर पूरा करने पर ध्यान देना आपके लिए ज़रूरी है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा, लेकिन किसी घरेलू समस्या के कारण आप मानसिक तनाव में रहेंगे। वैसे, आपके सितारे कहते हैं कि आज आपको ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। जो लोग अपना कार्यक्षेत्र बदलने की कोशिश कर रहे हैं, आज भाग्य उन्हें उनके प्रयासों में सफल बनाएगा। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि वालों के लिए मिला-जुला दिन

आज बुधवार मकर राशि वालों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा। आज आपको कानूनी मामलों से दूर रहना चाहिए और बातचीत से विवाद सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए, वरना समस्या बढ़ सकती है। वैसे, कार्यक्षेत्र में आज आपको सहकर्मियों और सहयोगियों के साथ तालमेल बनाए रखना होगा, नहीं तो काम अटक सकते हैं। वैसे, आपके सितारे कहते हैं कि अतीत में की गई मेहनत और निवेश का लाभ आज आपको मिल सकता है। आज आपको स्वास्थ्य के मामले में भी अपना ध्यान रखना होगा। यात्रा और वाहन पर धन खर्च हो सकता है। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएँ।

कुंभ राशि वालों को लाभ और प्रोत्साहन मिलेगा

कुंभ राशि के सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपकी राशि से सप्तम भाव में चंद्रमा का गोचर आपको पारिवारिक जीवन में सुख और आनंद प्रदान करेगा। यदि जीवनसाथी के साथ किसी प्रकार का तनाव चल रहा है, तो आज रिश्ते में सुधार आएगा। आज आपका प्रेम जीवन भी अच्छा रहेगा। व्यापार में आज आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। लोहे के व्यापार में आज आप धन कमा सकते हैं। साथ ही, आज आपको अधिकारियों का सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। रोज़गार के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिलेगी। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गणेश चालीसा या अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

मीन राशि वालों को भावुक होने से बचना चाहिए
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आज आपको किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज आपको भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति भी होने की संभावना है। आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। व्यावसायिक कार्यों में आज प्रगति होगी। लेकिन आज आपको धैर्य से काम लेने की ज़रूरत है। आज भावुक होकर और किसी की बातों में आकर किसी भी तरह का निवेश करने से बचें। प्रेम जीवन में आज आप अपने प्रेमी/प्रेमिका को अपना जीवनसाथी बनाने का भी फैसला ले सकते हैं। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी जी को दूध चढ़ाएँ और गणेश चालीसा का पाठ करें।

Loving Newspoint? Download the app now