ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 21 अगस्त का राशिफल मेष, कर्क और कन्या राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। सितारों की स्थिति का आकलन करने पर पता चलता है कि आज चंद्रमा का गोचर दिन रात कर्क राशि में होगा, जहाँ चंद्रमा आज पुष्य नक्षत्र में भ्रमण करेगा और चंद्रमा के साथ शुक्र और बुध भी कर्क राशि में स्थित होकर त्रिग्रही योग का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही आज चंद्रमा से दूसरे भाव में सूर्य और द्वादश भाव में बृहस्पति के होने से दुरुधरा नामक योग भी बनेगा। ऐसे में मेष से मीन राशि तक सभी राशियों के लिए आज का गुरुवार कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल।
मेष, दिन अनुकूल और सुखद रहने वाला है
मेष राशि वालों के लिए आज बुधवार का दिन कई मामलों में शुभ और लाभकारी रहेगा। आज आपको मित्रों और निकट संबंधियों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल और सुखद रहने वाला है। आज किसी साहसिक निर्णय से भी आपको लाभ होगा। सुख-सुविधाओं की बढ़ती चाहत के कारण आज खर्चे थोड़े बढ़ सकते हैं, लेकिन इससे आपको ज़्यादा परेशानी नहीं होगी। आयात-निर्यात के कामों में भी आज आपको लाभ मिल सकता है। आज भाग्य 84% आपके साथ रहेगा। पीले चंदन का तिलक लगाएँ और भगवान विष्णु की पूजा करें।
वृषभ, आज आपको प्रोत्साहन और लाभ मिलेगा
वृषभ राशि वालों के लिए आज गुरुवार का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता मिलने के योग बनेंगे। आज आपको किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज अधिकारियों से प्रोत्साहन और लाभ मिलने का योग है। आज प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में आपको लाभ हो सकता है। अगर कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है, तो आज आपका पक्ष मज़बूत रहेगा। प्रेम संबंधों में आज सामंजस्य बना रहेगा। आज भाग्य 87% आपके साथ रहेगा। भगवान कृष्ण को कढ़ी चावल का भोग लगाएँ।
मिथुन, आपको बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा
मिथुन राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि बुध, शुक्र और चंद्रमा की युति के कारण आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप अपने काम पर बेहतर ध्यान केंद्रित कर पाएँगे। आपको अपनी प्रबंधन क्षमता और ज्ञान का लाभ मिलेगा। आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा। लेकिन आज आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। दांपत्य जीवन की बात करें तो यहाँ स्थिति सकारात्मक रहेगी, जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा। संतान से जुड़ी कोई समस्या हल होगी। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को गुड़ और चने की दाल खिलाएँ।
कर्क, सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा
आज कर्क राशि में लक्ष्मी नारायण योग बना हुआ है, इसलिए आज इस राशि के जातकों को लाभ का अच्छा मौका मिलेगा। व्यापार में आज आपकी कमाई बढ़ेगी और आज आपको कोई लाभदायक सौदा भी मिलेगा। आज सितारे आपको सुख-सुविधाओं का लाभ भी दे रहे हैं। किसी मनोकामना की पूर्ति होने से आज आपको खुशी मिलेगी। आज आप दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिता पाएँगे। प्रेम जीवन में आज आपके रिश्ते प्रेमपूर्ण बने रहेंगे, कर्क राशि के लोग आज शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई समस्या आज हल हो जाएगी। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। ज़रूरतमंदों को भोजन और वस्त्र दान करें।
सिंह, सरकारी कामों में उलझन संभव
सिंह राशि वालों के लिए आज गुरुवार कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। अधिकारी आपके काम और कार्यकुशलता से प्रसन्न रहेंगे। आज आपके रिश्तों में प्रेम और सौहार्द बढ़ेगा। आज आप दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिता सकते हैं। आर्थिक मामलों में आज आपको अपनी योजना और मेहनत का लाभ मिलेगा, जिससे आज आपकी कमाई में भी वृद्धि होगी। आपके सितारे कहते हैं कि आज आपको बिना पूछे दूसरों के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। आज सरकारी कामों में आपको कुछ उलझनों का सामना करना पड़ेगा। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री मंत्र का जाप करें या गायत्री चालीसा का पाठ करें।
कन्या, आज व्यापार में अच्छी कमाई होगी
कन्या राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आपको आज अपने काम पर ज़्यादा ध्यान देना होगा और जोखिम से बचना होगा, इससे आपको सफलता मिलेगी। सितारे बता रहे हैं कि आज आपको किसी नए प्रोजेक्ट की ज़िम्मेदारी मिल सकती है। आज आपको छोटी अवधि के निवेश का भी फ़ायदा मिल सकता है। व्यापार में आज आपकी कमाई अच्छी रहेगी और आपका दिन आज रोमांटिक रहेगा। आज आपको दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। लेकिन छात्रों को मानसिक भटकाव से बचना होगा। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी के पौधे पर दूध और जल चढ़ाएँ।
तुला, आज कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आप किसी पुराने संपर्क और परिचय का लाभ उठा पाएंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। अगर आपका अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ किसी तरह का तनाव चल रहा है, तो वह भी आज दूर हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा। आज कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और आज आपको कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए, इससे आपको लाभ होगा और लोगों से अपेक्षित सहयोग भी प्राप्त कर पाएंगे। शाम का समय विशेष रूप से सुखद रहेगा। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं और श्री सूक्त का पाठ करें।
वृश्चिक, स्वास्थ्य का ध्यान रखें और विरोधियों से सावधान रहें
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आपको विरोधियों और शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आपके लिए बेहतर होगा कि बिना पूछे हर बात पर अपनी प्रतिक्रिया देने से बचें। आज आपको अपने ख़र्चों पर भी ध्यान देने की ज़रूरत है। कुछ अनचाहे ख़र्चे आज आपको परेशान कर सकते हैं। आज आपको स्वास्थ्य के मामले में अपना ध्यान रखना होगा। वृश्चिक राशि के जातक आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएँगे। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएँ।
धनु राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा
धनु राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आप आज अपने काम समय पर पूरे कर पाएँगे। लेकिन किसी कारणवश आज आपको मानसिक उलझनों का भी सामना करना पड़ेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव की कोशिश कर रहे हैं उन्हें आज सफलता मिल सकती है। व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज व्यापार में अच्छा मुनाफ़ा मिलेगा। काम के सिलसिले में आपकी यात्रा आज सफल रहेगी। सितारे कहते हैं कि धनु राशि के जातक आज वित्तीय प्रबंधन और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएँगे। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और गाय को गुड़-चने का प्रसाद खिलाएँ।
मकर राशि वालों को आर्थिक योजनाओं में लाभ मिलेगा
मकर राशि वालों के लिए आज लक्ष्मी नारायण योग लाभकारी रहेगा। आज आपको मित्रों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपकी किसी अधूरी इच्छा के पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। सोने और बचत योजनाओं में पैसा लगाना आज आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। प्रेम जीवन में आज आपका प्यार और तालमेल बना रहेगा, आप अपने प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिता पाएंगे। आज आपको सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का भी मौका मिल सकता है। मकर राशि के जातक आज उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। सरकारी क्षेत्र में काम बनने में दिक्कतें आएंगी। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। दामोदरष्टकम का पाठ करना आज आपके लिए शुभ रहेगा।
कुंभ राशि, दिन का दूसरा भाग अधिक खर्चीला रहेगा
कुंभ राशि वालों के लिए आज गुरुवार का दिन मिला-जुला रहेगा। आज स्वास्थ्य के मामलों में आपको लापरवाही से बचना चाहिए। अगर कोई पुरानी समस्या है, तो उसे नज़रअंदाज़ करने से बचें। सितारे कहते हैं कि आज आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपका तालमेल बना रहेगा और जीवनसाथी की मदद से आप किसी पारिवारिक समस्या का समाधान निकाल पाएंगे। दिन का दूसरा भाग खर्चीला रहेगा, इसलिए बजट को ध्यान में रखकर काम करें। वाहन और यात्रा पर भी खर्च होने की संभावना है। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। आज शिवलिंग का दूध और शहद से अभिषेक करना चाहिए।
मीन, आज बेहतर टीमवर्क का लाभ मिलेगा
मीन राशि वालों के लिए आज गुरुवार का दिन सुखद और लाभकारी रहेगा। राशि से चतुर्थ भाव में बन रहा शुभ योग आज आपको सुख-सुविधाओं का लाभ देगा। आर्थिक प्रयासों में आज आपको लाभ मिलेगा। आय बढ़ाने के लिए आप कुछ नए स्रोत खोज सकते हैं। आज की अच्छी बात यह है कि आज आप परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजक और सुखद समय बिता पाएंगे। आज आप कार्यक्षेत्र में बेहतर टीमवर्क के साथ काम करेंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र या परिचित से हो सकती है। आभूषण और धातु का काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
You may also like
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा को बिहार ने नकारा : शाहनवाज हुसैन
सेंसेक्स लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ बंद, फार्मा में हुई खरीदारी
ऑनलाइन गेमिंग बिल और इसके असर से जुड़ी से 7 बातें जानना क्यों ज़रूरी है
सोनी लिव पर हंसी का धमाल: ये कॉमेडी फिल्में जरूर देखें!
कॉमेडी थ्रिलर 'एक चतुर नारी' का टीज़र हुआ रिलीज़