Next Story
Newszop

"सत्यमेव जयते! जय हिंद की सेना" दिल्ली से पटना पहुंचे लालू यादव, आते ही 'ऑपरेशन सिंदूर' पर दे दिया बड़ा बयान

Send Push

भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने एक्स पर लिखा 'जय हिंद! जय हिंद की सेना!' तेजस्वी यादव ने लिखा 'जय हिंद! जय हिंद जय भारत! न आतंक, न अलगाववाद! हमें अपने बहादुर सैनिकों और भारतीय सेना पर गर्व है।'

चिराग पासवान ने क्या कहा?


केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना की स्ट्राइक पर अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "सत्यमेव जयते! जय हिंद की सेना।" भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तानी सेना को निशाना नहीं बनाया गया है। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद सेना ने आतंकियों को सबक सिखाया है।

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा?

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "जब पहलगाम हमला हुआ था, उसी दिन तय कर लिया गया था कि पाकिस्तान के आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा। आज भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और POK में छिपे 9 आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया है। यह 56 इंच के सीने का जवाब है! जय भारत! जय हिंद!"

शाहनवाज हुसैन ने कहा- भारत पर गर्व है

बिहार के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा, "जय हिंद! जय हिंद की सेना! भारत पर गर्व है!"

ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित जानकारी

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सेना के अभियान में बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) मुख्यालय और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) मुख्यालय को निशाना बनाया गया। बहावलपुर: 1999 में विमान अपहरण के बदले मसूद अजहर की रिहाई के बाद जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) आतंकवादी संगठन का मुख्य केंद्र बन गया। यह संगठन भारत में कई आतंकवादी हमलों में शामिल रहा है, जिसमें 2001 का संसद हमला भी शामिल है। मरीज: लाहौर से 30 किमी दूर स्थित यह स्थान 1990 से लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का मुख्यालय रहा है। इसका नेतृत्व हाफिज सईद करता है और यह संगठन 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के लिए जिम्मेदार है।

Loving Newspoint? Download the app now