इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों कई कारणों से सुर्खियों में बने हुए हैं। वह रूस-यूक्रेन जंग का समाप्त करने के लिए अपनी ओर से हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। वहीं टैरिफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अब डोनाल्ड ट्रंप को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आई है।
खबर ये है कि वह एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। व्हाइट हाउस ने इस बात की पुष्टि की है। खबरों के अनुसार, व्हाइट हाउस ने गुरुवार को जानकारी दी कि डोनाल्ड ट्रंप को क्रॉनिक वेनस इन्सफिशिएंसी (सीवीआई) नामक बीमारी का पता चला है।
राष्ट्रपति ट्रंप के पैरों में सूजन और उनके हाथ पर चोट के निशान को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल होने के बाद व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने इस बात की जानकारी है। उन्होंने बताया कि 79 वर्षीय ट्रंप के निचले पैरों में हल्की सूजन देखी जाने के बाद व्हाइट हाउस मेडिकल यूनिट से जांच करवाई थी।
PC:politico
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
महाराष्ट्र में फर्जी डॉक्टर का पर्दाफाश, बिना डिग्री के चला रहा था क्लिनिक
Lava Blaze Dragon 5G: मात्र इतनी कीमत में मिलेगा 5G, स्टाइल और स्पीड का जबरदस्त कॉम्बो!
हर दिन घी खाएं या मक्खन? स्टडीज़ ने खोले बड़े राज़. ये पढ़कर खुद तय कर पाएंगे सेहतमंद ऑप्शन˚
Artificial Blood: क्या है आर्टिफिशल ब्लड , डॉक्टर्स कैसे करेंगे इसका इस्तेमाल?
99 रन की दहलीज़ और ये बॉलर! जानिए वो रहस्य जिसने बल्लेबाज़ों का करियर बिगाड़ा