Next Story
Newszop

Jaipur: रात को घर में घुस गया पड़ोसी, अकेली पाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म

Send Push

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बार फिर से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां पर एक विवाहित महिला ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर पड़ोसी ने बदनाम करने की धमकी दी।

इसके बाद ब्लैकमेल कर पति को अश्लील वीडियो भेज दिया। मोतीडूंगरी थाने में जवाहर नगर निवासी 38 साल की महिला नेबताया कि पड़ोसी से बातचीत होती रहती थी। करीब 6 महीने पहले पड़ोसी ने रात करीब 11 बजे गेट खुलवाया। इस दौरान पड़ोसी ने चाय पिलाने की मांग की।

इसके बाद वह चाय बनाने रसोई में चली गई। इस दौरान पड़ोसी ने अकेली पाकर कमरा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसने डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया।इस दौरान पड़ोसी ने मोबाइल में अश्लील वीडियो बना लिया। फिर वह अश्लील वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर देहशोषण करने लगा। पड़ोसी की बात नहीं मानने पर उसने अश्लील वीडियो को उसके पति को भेज दिया।

PC:taylorring

Loving Newspoint? Download the app now