इंटरनेट डेस्क। दिवाली के त्योहर से पहले लोगों को महंगाई का झटका लगा है। अक्टूबर माह के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी होने से लोगों को ये झटका लगा है। एक बार फिर से केवल 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हुआ है।
इनका इस्तेमाल ज्यादातर होटल,रेस्टोरेंट इत्यादि में होता है। खबरों के अनुसार, 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 16 रुपए तक का इजाफा हुआ है। दिल्ली में ये एलपीजी सिलेंडर आज से 1595.50 रुपए में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 1580 रुपए थी। कोलकाता में इसकी कीमत में 16 रुपये का इजाफा हुआ है। यहां पर अब ये सिलेंडर 1700 रुपए में मिलेगा। सितंबर में यह 1684 रुपए का था।
मुंबई में आज से कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1531.50 रुपए के स्थान पर 1547 रुपए में मिलेगा। चेन्नई में यही सिलेंडर अब 1738 रुपए के स्थान पर 1754 रुपए में मिलेगा। हालांकि कंपनियों की ओर से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में आज भी किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। लोगों को ये पुरानी कीमतों पर ही मिलेगा।
PC:rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
अक्टूबर 2025 में बैंकों की छुट्टियां: दशहरा, दिवाली, छठ पूजा पर रहेगा अवकाश, पहले से करें तैयारी!
महाराष्ट्र : मेहकर में 1.43 करोड़ का गुटखा जब्त, बड़ी कार्रवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार
लड़ाकू विमानों के लिए एचएएल को मिला चौथा जीई-404 जेट इंजन
34 महीने बाद रिहा हुए इरफान सोलंकी, समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया
बेरोजगारी भत्ता योजना 2025: हर महीने 2500 रुपये, जानें कैसे मिलेगा लाभ!