इंटरनेट डेस्क। आज अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर शनिवार को जयपुर में बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। बीजेपी की ओर से जयपुर के एंटरटेनमेंट पैराडाइज स्थित सेंट्रल लॉन में भव्य आयोजन होगा जिसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की भी उपस्थित रहेंगेे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड, पूर्व अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी और वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ समेत प्रदेश पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली से सुबह 11.10 बजे फ्लाइट से रवाना होंगे। दोपहर 12.45 बजे एमएनआईटी विवेकानंद लैक्चर थियेटर कॉम्पलेक्स में विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण होगा। दोपहर 1.50 बजे एमएनआईटी से रवाना होकर झालाना पहुंचेंगे। दोपहर 2 से 3 बजे से अहिल्याबाई होलकर जयंती पर कार्यक्रम प्रस्तावित है।
इसके बाद जवाहर सर्किल से नड्डा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खुली जीप में एंटरटेनमेंट पेराडाइज पहुंचेंगे। रास्ते में मानव श्रृंखला बनाकर हाथो में तिरंगा लेकर महिलाएं स्वागत करेंगी। इसके बाद शाम 6.20 बजे नड्डा मुख्यमंत्री आवास भी पहुंचेंगे।
pc- aaj tak
You may also like
केरल उपचुनाव : नीलांबुर सीट से पीवी अनवर होंगे तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी
टी20 मुंबई लीग 2025 के लिए लीग सलाहकार नियुक्त किए गए लालचंद राजपूत
'मैं मराठी भाषा को अभिजात दर्जा दिलाने के लिए प्रयासरत रहा हूं', भाषा विवाद में घिरे महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री प्रताप सरनाइक
सांसद राजीव भारद्वाज ने सुनी जनसमस्याएं
मुख्यमंत्री सरमा की अध्यक्षता में कैबिनेट उप-समिति की बैठक आयोजित