इंटरनेट डेस्क। अभिनेता अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। जानकारी के अनुसार शूरा को गुरुवार, 4 अक्टूबर को मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार, 5 अक्टूबर को शूरा ने बेबी गर्ल को जन्म दिया।
अरबाज और शूरा ने अपने पहले बच्चे के रूप में बेबी गर्ल का स्वागत किया है। फैंस कपल को बेटी के जन्म की बधाई दे रहे हैं। वहीं अरबाज के भाई और एक्टर सलमान खान भी इस खुशी का जश्न मनाने के लिए पनवेल फार्महाउस से वापस आ रहे हैं।
अरबाज और शूरा ने हाल ही में सितारों से सजी गोद भराई पार्टी का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में पूरा खान परिवार और कुछ मशहूर हस्तियां शामिल हुईं थीं। सलमान खान भी इस इवेंट में अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर शामिल हुए थे।
pc- patriak news
You may also like
तुलसी के पास ये 5 चीजें रखने से पहले सावधान! वास्तु दोष ला सकता है नुकसान
पंजाब सरकार गुरु तेग बहादुर और गुरु गोबिंद सिंह के 350वें प्रकाश पर्व का करेगी भव्य आयोजन
'यूपी में अपराध दर में कमी', पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने की एनसीआरबी डेटा की तारीफ
CWC 2025: ब्रिट्स का शतक, लुस की शानदार पारी, साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर दर्ज की अपनी पहली जीत
शरीर के इस हिस्से में दर्द है` तो हो सकता है लिवर कैंसर का संकेत; न करें नज़रअंदाज़