इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया तीसरा टी20 मैच भारत ने जीत लिया। वॉशिंगटन सुंदर को भले ही टीम इंडिया ने होबार्ट टी20 में गेंदबाजी नहीं दी लेकिन इस खिलाड़ी ने बल्ले से कहर बरपा दिया। वॉशिंगटन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तूफानी बैटिंग करते हुए 23 गेंदों में 49 रन बनाए।
ये खिलाड़ी मैच जिताकर ही पवेलियन लौटा और इस दौरान उन्होंने धोनी का 13 साल पुराना छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वॉशिंगटन सुंदर अर्धशतक नहीं लगा पाए लेकिन उन्होंने अपनी पारी में 4 छक्के लगाकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
वॉशिंगटन सुंदर ऑस्ट्रेलिया में उसके खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी ने इससे पहले साल 2012 में सिडनी में 3 छक्के लगाए थे, सिडनी में 2020 में विराट ने भी यही किया था, वॉशिंगटन सुंदर को छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था और इस खिलाड़ी ने आते ही जिस तरह के स्ट्रोक्स खेले वो सच में काबिले तारीफ रहे।
pc- espncricinfo.com
You may also like

मुंबई क्राइम ब्रांच ने रोहित आर्या के एनकाउंटर के मामले में अब तक 7 लोगों का बयान दर्ज किया

जगन्नाथ मंदिर का झंडा हवा के विपरीत दिशा में क्यों लहराता है? जानिए रहस्य

मध्य प्रदेश: 20 फीट गहरी खाई में बस गिरने से दो महिलाओं की मौत, कई घायल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नैनीताल राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के समारोह में भाग लिया

फतेहपुर में कॉन्ट्रेक्टर ने किया SDO को लहूलुहान, बिल पास न करने पर ऑफिस के अंदर घुसकर दिया वारदात को अंजाम




