Next Story
Newszop

Agni-5: पाकिस्तान से लेकर चीन तक अग्नि-5 की जद में, पलक झपकते ही कर देगा तहस नहस

Send Push

इंटरनेट डेस्क। भारत ने बुधवार को एक और शक्ति हासिल कर ली, जी हां भारत ने बुधवार को अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया। इसके बाद पाकिस्तान और चीन के साथ-साथ आधी दुनिया इस मिसाइल की जद में आ गया है। भारत की यह सबसे लंबे दूरी की मिसाइल है। इस मिसाइल की मारक क्षमता 5,000 किलोमीटर से अधिक है। इसे 8,000 किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है। अमेरिका को छोड़कर पूरे एशिया, अफ्रीका और यूरोप को निशाना बनाया जा सकता है।

नई तकनी का किया गया इस्तेमाल
एमआईआरवी तकनीक वाली अग्नि-5 मिसाइल कई ठिकानों पर हमला कर सकती है और उसे पलक झपकते ही तबाह कर सकती है। अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन के बाद भारत इस तकनीक को हासिल करने वाला छठा देश बना गया है। मिसाइल अधिकतम 600 किमी. की ऊंचाई पर जा सकती है। रोड-मोबाइल लॉन्चर से इसका प्रक्षेपण हो सकता है। यह स्वदेशी तकनीक पर आधारित है। इसे डीआरडीओ ने विकसित की है।

किया गया आकलन
मीडिया रिपोटर्स की माने तो परीक्षण के दौरान समुद्र में तैनात जहाजों, राडारों ने मिसाइल की उड़ान का वास्तविक समय में आकलन किया। अग्नि-5 के परीक्षण से भारत उन चुनिंदा देशों के क्लब में शामिल हो गया है, जिनके पास आईसीबीएम क्षमता है। आईसीबीएम का मतलब है अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल।

pc- thehansindia.com

Loving Newspoint? Download the app now