इंटरनेट डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का आज निधन हो गया। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली के अस्पताल में अंतिम सांस ली। 79 वर्षीय मलिक लंबे समय से बीमारी चल रहे थे। उनका इलाज आरएमएल अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।
क्या हुआ था
जानकारी के अनुसार 11 मई को उन्हें पेशाब से जुड़ी समस्या होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह किड़नी की समस्या से जूझ रहे थे। वह बिहार, गोवा, मेघालय और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के पद पर रहे थे। उनके निधन पर देश के प्रमुख नेताओं ने एक्स पर पोस्ट कर शोक जताया है।
जब वह राज्यपाल के पद पर कार्यरत थे, तभी जम्मू-कश्मीर से धारा-370 को समाप्त किया गया था। जिस कारण से जम्मू-कश्मीर को मिलने वाला स्पेशल स्टेट्स खत्म हो गया था। इसके बाद जम्मू-कश्मीर में काफी सुधार देखने को मिला था।
pc- news tak
You may also like
Asia Cup 2025: सूर्य कुमार यादव ने एनसीए में शुरू की प्रैक्टिस, सर्जरी के बाद पहुंचे पहली बार
एथेनॉल पेट्रोल क्या है, क्या ये आपकी गाड़ियों का माइलेज कम कर रहा है?
'दुश्मन अगर ख़ुद को बर्बाद करने पर तुला हो तो न दें दख़ल', ट्रंप की टैरिफ़ की धमकी पर भारत को क्या सलाह दे रहे हैं जानकार
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के साथ बने रहेंगे संजू सैमसन, सारी अफवाओं की हुई बोलती बंद
ब्रॉक लेसनर उड़ा देते WWE रिंग की छत, जॉन सीना की कुटाई वाली रात कुछ ऐसा था ट्रिपल एच का रिएक्शन