नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार में जन नायक के तौर पर पहचाने जाने वाले कर्पूरी ठाकुर का नाम लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। पीएम मोदी जन नायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय से संबंधित कार्यक्रम में बोल रहे थे। राहुल और तेजस्वी का नाम लिए बगैर पीएम मोदी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को सोशल मीडिया ट्रोल्स ने जन नायक नहीं बनाया था। मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों ने उनका जीवन देखने के बाद जन नायक बनाया था। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों से सतर्क रहने का आग्रह करता हूं। आजकल लोग जन नायक की इस उपाधि को भी चुराने की कोशिश कर रहे हैं।
#WATCH | Delhi: On Jan Nayak Karpoori Thakur Skill University in Bihar, PM Narendra Modi says, "...Karpoori Thakur wasn't made 'Jan Nayak' by social media trolls. He was made 'Jan Nayak' by the people of Bihar, and they did so after observing his life. I would urge the people of… pic.twitter.com/NNOysmWgUs
— ANI (@ANI) October 4, 2025
दरअसल, कांग्रेस के तमाम नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी को सोशल मीडिया में जन नायक कहते हैं। वहीं, आरजेडी के कुछ लोगों ने तेजस्वी यादव को जन नेता बताया। इसी पर पीएम मोदी ने बिहार सरकार के कार्यक्रम में निशाना साधा। कर्पूरी ठाकुर बिहार के समाजवादी नेता थे। वो बिहार के सीएम भी रहे। सादगी भरा जीवन जीने और आम लोगों के हित में किए गए काम की वजह से कर्पूरी ठाकुर को जन नायक कहा जाता है। कर्पूरी ठाकुर जनता का हित किस तरह देखते थे, उसकी इसी से बानगी मिलती है कि अपने घर के लिए आई हुई ईंटों से उन्होंने स्कूल बनवा दिया था। 23 जनवरी 2024 को मोदी सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया था।
कर्पूरी ठाकुर बिहार के अति पिछड़ा समुदाय से थे। बिहार में अति पिछड़ा वर्ग के लिए उन्होंने तमाम काम किए थे। कर्पूरी ठाकुर बिहार की मौजूदा सियासत में इसलिए भी प्रासंगिक बने हुए हैं, क्योंकि एक तरफ वो बड़े नेता थे और बिहार की राजनीति में जाति की अहम भूमिका रहती है। बिहार में अगले महीने विधानसभा की 243 सीटों के लिए चुनाव होना है। इस चुनाव में नीतीश कुमार की अगुवाई वाला एनडीए गठबंधन एक बार फिर सत्ता में आने की कोशिश में है। जबकि, आरजेडी, कांग्रेस और अन्य दलों का महागठबंधन सरकार बनाने के लिए हाथ-पैर मार रहा है। पीएम मोदी की तरफ से आज कर्पूरी ठाकुर का नाम लेकर राहुल और तेजस्वी पर निशाना साधने से साफ है कि जन नायक का मुद्दा भी बिहार चुनाव में गर्माएगा।
The post PM Modi On Karpoori Thakur: ‘बिहार के लोग सतर्क रहें…कुछ लोग कर्पूरी ठाकुर की जन नायक की उपाधि चुराने की कोशिश में’, जानिए पीएम मोदी ने ये कहकर किस पर साधा निशाना? appeared first on News Room Post.
You may also like
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पर्यायवाची
दो दिन तक मातोश्री में रहा बालासाहेब ठाकरे का शव, सीबीआई जांच होनी चाहिए: रामदास कदम
मलिन बस्तियों का कायाकल्प जरूरी, मूलभूत सुविधाओं का हो विस्तारः सीएम योगी
मिशन बाल वार्ता : मेहसाणा के बच्चों की कहानियां जल्द होंगी प्रकाशित, पढ़ाई और लेखन को मिली नई दिशा
पीएम मोदी ने शुरू किया था 'वांचे गुजरात' अभियान, बाद में 'परीक्षा पे चर्चा' से छात्रों को मिला सहारा