Next Story
Newszop

Vande Bharat Train: प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत यात्रियों को सौगात! रूट में होने जा रहा अहम परिवर्तन, सफर होगा और बेहतर

Send Push
Vande Bharat Train

Prayagraj and Gorakhpur Vande Bharat Train: प्रयागराज-गोरखपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए अहम खबर है। प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। रेलवे इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन में कोच की संख्या बढ़ाने जा रहा है। फिलहाल इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में सिर्फ 8 कोच हैं। जल्द ही कोच बढ़ाए जाएंगे।

Vande Bharat Train: गोरखपुर से प्रयागराज तक का सफर होगा आसान

दरअसल, प्रयागराज से गोरखपुर तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में अभी 8 कोच हैं। इसमें 7 एसी चेयर कार और एक एग्जीक्यूटिव चेयर कार है। प्रयागराज से लखनऊ और अयोध्या होते हुए गोरखपुर तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में अब 8 की जगह 16 कोच होंगे। इनमें एग्जीक्यूटिव क्लास के 2 कोच और चेयर कार के 14 कोच शामिल होंगे। रेलवे बोर्ड से नया रेक मिलते ही प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन में कोचों की संख्या बढ़ जाएगी।

त्यौहारों के दौरान भीड़ बढ़ जाती है

बता दें कि प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन में आम दिनों में भी भीड़ रहती है। त्योहारों के दौरान इस रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में वंदे भारत ट्रेन में भी लंबी वेटिंग चल रही थी। अब वंदे भारत ट्रेन में कोच बढ़ने से यात्रियों को त्योहारों और छुट्टियों के दौरान टिकट मिलने में आसानी होगी। उन्हें यात्रा में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। पीएम मोदी ने जुलाई 2023 में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गोरखपुर के लिए रवाना किया था। मार्च 2024 में इसे प्रयागराज से गोरखपुर तक चलाने का फैसला किया गया था।

प्रयागराज गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग

प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन संख्या 22550 प्रयागराज जंक्शन से 15:15 बजे प्रस्थान करती है और 22:40 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुँचती है। वापसी में यह ट्रेन गोरखपुर जंक्शन से 06:05 बजे प्रस्थान करती है और 13:35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुँचती है। यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलती है, यह केवल सोमवार से शनिवार तक चलती है।

Loving Newspoint? Download the app now