गुवाहाटी: महिला विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका का सामना इंग्लैंड से हो रहा है। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने रिकॉर्ड तोड़ पारी खेल दी है। पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका के लिए वोल्वार्ड्ट ने 169 रन बनाए। 115 गेंदों पर उन्होंने अपना शतक पूरा किया। यह विश्व कप इतिहास में किसी भी साउथ अफ्रीका की कप्तान की पहली शतकीय पारी है।
लौरा का वनडे में 10वां शतक
लौरा वोल्वार्ड्ट का यह वनडे क्रिकेट में 10वां शतक है। 143 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 20 चौकों के अलावा चार छक्के मारे। 169 रन वनडे में उनका दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ लौरा वोल्वार्ड्ट ने पिछले साल 184 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वह सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज भी हैं। सबसे ज्यादा 15 शतक ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग के नाम दर्ज है। इसी पारी के दौरान वोल्वर्ड्ट ने वनडे क्रिकेट में अपने 5000 रन भी पूरे किए।
महिला वनडे में सबसे ज्यादा शतक
विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे बड़ी पारी
विश्व कप के नॉकआउट में शतक लगाने वाली पहली कप्तान
अभी तक किसी भी कप्तान ने महिला विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में शतक नहीं लगाया था। लौरा वोल्वार्ड्ट ऐसा करने वाली पहली कप्तान बन गई हैं। नॉकआउट का यह तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। हमनप्रीत कौर के नाम सबसे बड़ी 171 रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड है। साउथ अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 319 रन बनाए। यह टीम का महिला विश्व कप में सबसे बड़ा स्कोर भी है।

- 15 - मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया)
- 14 - स्मृति मंधाना (भारत)
- 13 - सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड)
- 12 - टैमी ब्यूमोंट (इंग्लैंड)
- 10 - नैट सीवर-ब्रंट (इंग्लैंड)
- 10 - लौरा वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका)
विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे बड़ी पारी
- 169 - लौरा वोल्वार्ड्ट बनाम इंग्लैंड (2025)
- 102* - मारिजान काप बनाम पाकिस्तान (2013)
- 101* - लिंडा ओलिवियर बनाम आयरलैंड (2000)
- 101 - टैजमिन ब्रिट्स बनाम न्यूजीलैंड (2025)
विश्व कप के नॉकआउट में शतक लगाने वाली पहली कप्तान
अभी तक किसी भी कप्तान ने महिला विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में शतक नहीं लगाया था। लौरा वोल्वार्ड्ट ऐसा करने वाली पहली कप्तान बन गई हैं। नॉकआउट का यह तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। हमनप्रीत कौर के नाम सबसे बड़ी 171 रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड है। साउथ अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 319 रन बनाए। यह टीम का महिला विश्व कप में सबसे बड़ा स्कोर भी है।
You may also like

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती : 1 से 15 नवम्बर तक प्रदेशभर में आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

पीकेएल-12 (क्वालीफायर-2) : आदित्य-अजीत की जोड़ी ने पुनेरी पल्टन को फाइनल में पहुंचाया, 31 अक्टूबर को दिल्ली से होगी टक्कर

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित होगी यूनिटी मार्चः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

अरुणाचल प्रदेश : राज्यपाल ने युवाओं से बदलाव का वाहक बनने का आग्रह किया

संभल में रेड मारने 60 गाड़ियों से पहुंचे अफसर: कई घंटे चली जांच, 3 शहरों में गोयल ग्रुप की शुगर मिल्स पर छापा