मॉस्को: रूस के यूक्रेन के साथ युद्ध और यूरोपीय देशों से तनातनी के बीच देश की सबसे चर्चित जासूस की वापसी हुई है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सबसे भरोसेमंद एजेंट अन्ना चैपमैन को फिर से सक्रिय किया गया है। अन्ना को पुतिन की ओर से एक नया काम सौंपा गया है। अन्ना के नए मिशन की खबरों ने पश्चिम की चिंता को बढ़ा दिया है। 2010 में अमेरिका ने गिरफ्तार हो चुकीं रूस की लाल बालों वाली इस ग्लैमरस जासूस को ब्लैक विडो भी कहा जाता है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एना चैपमैन को नए बनाए गए रूसी खुफिया संग्रहालय (म्यूजियम ऑफ रशियन इंटेलिजेंस) का प्रमुख नियुक्त किया गया है। यह म्यूजियम सीधे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की विदेशी जासूसी एजेंसी SVR से जुड़ा है। यह मॉस्को के गोर्की पार्क के पास रजिस्टर्ड है। इसे अब अन्ना के रूप में नया हेड मिला है।
अन्ना चैपमैन कौन हैं?द सन के अनुसार, 43 वर्षीय पूर्व ब्रिटिश नागरिक अन्ना चैपमैन ने 'अन्ना रोमानोवा' नाम अपना लिया है। 2010 में उन्हें तब प्रसिद्धि मिली, जब न्यूयॉर्क में एफबीआई ने उन्हें एक रूसी स्लीपर सेल का हिस्सा होने के आरोप में गिरफ्तार किया। बाद में उन्हें एक हाई-प्रोफाइल एक्सचेंज में रूस वापस भेज दिया गया। चैपमैन काफी समय से लोगों की नजरों से दूर हैं और रूस में रह रही हैं।
चैपमैन ने सबसे पहले लंदन में प्रभावशाली व्यवसायियों, राजनेताओं और कुलीन वर्ग के बीच पैठ बनाई। उनके आकर्षक व्यक्तित्व ने इसमें काफी मदद की। लंदन स्थित एक रूसी एजेंट ने उनकी नेटवर्किंग क्षमताओं से प्रभावित होकर उन्हें भर्ती किया। उन्होने एलेक्स चैपमैन से शादी की लेकिन यह रिश्ता नहीं चला। एलेक्स चैपमैन ने उन्हें पावर ड्रिल से मारने की कोशिश तक की।
अन्ना की किताबअन्ना चैपमैन ने 2024 में 'बॉन्डियाना: टू रशिया विद लव' नाम की किताब लिखी। इस पुस्तक में उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में बताया है। इसमें चैपमैन रूसी खुफ़िया एजेंट के रूप में अपने अनुभवों का वर्णन करती हैं और पश्चिमी देशों के साथ रूस के राजनयिक संबंधों के बारे में जानकारी साझा करती हैं। किताब में चैपमैन खुद को एक वास्तविक महिला जेम्स बॉन्ड के रूप में प्रस्तुत करती हैं।
चैपमैन का संस्मरण विलासितापूर्ण जीवन को दिखाता है। इसमें खर्चीली यात्राएं, ग्लैमरस पार्टियां और धनी लोगों से मुलाक़ातें शामिल हैं। हालांकि किताब में गिरफ्तारी से पहले मॉस्को को दिए गए किसी ब्रिटिश राज के बारे में विवरण नहीं दिया गया है। एक समय बेहद चर्चित रही चैपमैन की वापसी ने दुनिया का ध्यान खींचा है।
10 साल तक रहीं नजरों से दूरसाल 2010 में अमेरिका से आने के बाद करीब 10 वर्ष उनकी कोई सार्वजनिक उपस्थिति नहीं रही। वह साल 2020 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर और इंस्टाग्राम पर सक्रिय हुईं। इसके बाद उनकी मीडिया कार्यक्रमों में उपस्थिति शुरू हुई। व्लादिमीर पुतिन की मुखर समर्थक अन्ना हाल ही में एक बच्चे की मां बनी हैं।
अन्ना अब अपनी नई भूमिका के चलते सुर्खियों में हैं। यह उन्हें एक बार फिर रूस के सीक्रेट खुफिया क्षेत्र से जोड़ती है। एसवीआर नाम की जिस एजेंसी से वह जुड़ी हैं, उसका नेतृत्व रूसी राष्ट्रपति के करीबी सहयोगी सर्गेई नारश्किन कर रहे हैं। ऐसे में साफ है कि पुतिन के इशारे पर ही उनकी खुफिया एजेंट के तौर पर वापसी हुई है।

You may also like
बिहार चुनाव में तीर भी निशाने पर लगेगा और कमल भी खिलेगा : एसपी सिंह बघेल
कौन हैं वो अभिनेता जिन्होंने एक सीन से बदल दी फिल्म की कहानी? जानिए जीवन की अनोखी यात्रा!
महिलाओं पर हमले के विवाद के बीच कूचबिहार के एसपी का तबादला
पीकेएल-12: यूपी योद्धाज ने मुंबा को 35-32 से हराकर प्लेऑफ की दौड़ में बनाई जगह
प्रभास की फिल्म 'Spirit' का अनावरण, जन्मदिन पर मिला खास तोहफा