'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाने वाले एक्टर तन्मय वेकारिया की मां का हाल ही निधन हो गया, जिससे वह बुरी तरह टूट गए हैं। तन्मय वेकारिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। तन्मय ने यह तो नहीं बताया कि उनकी मां का निधन कैसे हुए, पर उन्होंने उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कर एक इमोशनल नोट लिखा है।
तन्मय वेकारिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्टर ने मां के साथ अपने बचपन की अनदेखी तस्वीरों की झलक दिखाई है। तन्मय मां को याद कर भावुक हो और अपने दिल का दर्द उड़ेल दिया।
तन्मय वेकारिया का मां के नाम भावुक नोट, उड़ेला दर्द
तन्मय वेकारिया ने लिखा, 'दुख की बात यह है कि आप उन्हें सिर्फ तस्वीरों में देख सकते हैं और दिल में महसूस कर सकते हैं। आप उन्हें गले नहीं लगा सकते, या फिर कभी उन्हें अपने सामने नहीं देख पाएंगे। माई तुम्हारी याद आती है। मैं तुम्हें हमेशा याद करूंगा। मुझे पता है कि तुम वहां सबसे अच्छी जगह पर हो।'
फैंस ने 'बाघा' को दी हिम्मत- मां का आशीर्वाद हमेशा रहेगा
तन्मय वेकारिया के इस पोस्ट पर फैंस ने खूब कमेंट किए। उन्होंने एक्टर को हिम्मत दी और उनकी मां को श्रद्धांजलि दी। फैंस ने एक्टर को हौसला देते हुए कहा कि उनकी मां हमेशा उनके साथ रहेंगी। उनका आशीर्वाद हमेशा उनके ऊपर रहेगा।'
तन्मय वेकारिया का करियर
तन्मय वेकारिया 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से साल 2008 से जुड़े हुए हैं। वह इसमें बाघा के रोल से घर-घर पहचान बना चुके हैं। वह एक पॉपुलर थिएटर आर्टिस्ट भी रह चुके हैं। उनके पिता अरविंद वेकारिया एक गुजराती एक्टर रहे। तन्मय ने अपने करियर में 'तारक मेहता...' के अलावा 'ढूंढते रह जाओगे' जैसे शो और गुजराती फिल्म 'समय चक्र टाइम स्लॉट' में भी काम किया।

You may also like

कश्मीर में सोनू निगम का संगीत समारोह: मोहम्मद रफी को दी जाएगी श्रद्धांजलि!

31 अक्टूबर को रन फार यूनिटी में दिखेगी सरदार पटेल की झलक

यात्रियों की सुविधा हेतु पद्मावत व अयोध्या एक्सप्रेस में लगेंगे अतिरिक्त कोच

सरदार पटेल जयंती पर भाजपा करेगी रन फॉर यूनिटी का आयोजन : जितेंद्र सिंह सेंगर

श्रीनगर में सोनू निगम का संगीत समारोह: मोहम्मद रफी को श्रद्धांजलि देने का खास मौका!