अहमदाबाद: गुजरात के वलसाड में तेंदुए को देखे जाने के बाद खौफ फैल गया है। वन विभाग के अनुसार जिले के चनवई गांव में तेंदुए की हलचल सामने आई है। उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। गांव की मुख्य सड़क पर तेंदुए की चहलकदमी से लोग अपने घरों में कैद हैं। तेंदुए के आम के पेड़ पर बैठकर आराम करने की तस्वीरें भी सामने आई हैं। वन विभाग ने गांव के जिस हिस्से में तेंदुए को देखा गया था। उसी हिस्से में एक पिंजरा लगाया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। वलसाड में पहले भी तेंदुए को देखा गया था लेकिन इस बार गांव के नजदीक तक उसकी मौजूदगी ने ग्रामीणों में खौफ बढ़ा दिया है। जिला प्रशासन ने भी इस घटना पर संज्ञान लिया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे अकेले सुनसान जगह पर न जाएं। जंगल और खेतों की तरफ जाते वक्त सावधानी बरतें।
पहला मौका नहीं है
वलसाड में आसपास तेंदुए के देखे जाने का यह पहला मामला नहीं हैं। साल 2023 में जिले की अतुल कालोनी में तेंदुआ पहुंच गया था। इस महीने की शुरुआत में तेंदुए को घडोई गांव में देखा गया था। तब लोगों ने तेंदुए की हलचल को कैमरे में कैद किया था।
पहला मौका नहीं है
वलसाड में आसपास तेंदुए के देखे जाने का यह पहला मामला नहीं हैं। साल 2023 में जिले की अतुल कालोनी में तेंदुआ पहुंच गया था। इस महीने की शुरुआत में तेंदुए को घडोई गांव में देखा गया था। तब लोगों ने तेंदुए की हलचल को कैमरे में कैद किया था।
You may also like
आशिकी के चक्कर में 17 साल की लड़की गईˈ थी बहक मां ने सुनाई कहानी तो पसीज गया पुलिस का कठोर दिल
शनिदेव का नाम लेकर करें घोड़े की नाल केˈ टोटके गरीब बन जाएगा अमीर बीमार हो जाएगा ठीक
दुष्ट पति में पाएं जाते हैं ये लक्षण कहींˈ आपका भी पति तो नहीं करता है आपके साथ ये सब
नींद में गैर महिला के अश्लील सपने देख रहाˈ था पति बीवी को आया गुस्सा तो कर दिया काण्ड
न करें नजरअंदाज. लीवर को सड़ा देती है येˈ बीमारी आंखों में पीलापन समेत दिखते हैं ये लक्षण