भोपाल: महिला वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली 22 वर्षीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ को भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने क्रांति के पिता मुन्ना लाल गौड़ की नौकरी बहाली का आश्वासन दिया, जो 13 साल पहले निलंबित हो गए थे। यह घोषणा लोगों के लिए अत्यंत खुशी का क्षण था।
क्रांति गौड़ ने मचाई धूम
क्रांति गौड़ ने महिला वर्ल्ड कप में 9 विकेट हासिल किए और पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद, राज्य सरकार ने क्रांति को सम्मानित करते हुए उनके पिता की नौकरी बहाल करने का वादा किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में एक सम्मान समारोह में क्रांति गौड़ को सम्मानित किया। उन्होंने कहा, 'मुझे आपके परिवार की मुश्किलों के बारे में पता चला है। राज्य सरकार के पास अपील करने का प्रावधान है। हम मौजूदा नियमों के अनुसार आपके पिता को नौकरी पर वापस रखने के लिए जरूर काम करेंगे।'
2012 में हुए थे सस्पेंड
क्रांति गौड़ के पिता मुन्ना लाल गौड़ को साल 2012 में एक घटना के सिलसिले में पुलिस कांस्टेबल के पद से निलंबित कर दिया गया था। इसका संबंध कथित तौर पर चुनाव ड्यूटी से था। तब से यह परिवार गरीबी और सामाजिक अपमान से जूझ रहा था। क्रांति के भाई आठ लोगों के परिवार का पेट पालने के लिए बस कंडक्टर के तौर पर काम करते हैं। इन मुश्किलों के बीच क्रांति ने क्रिकेट में अपना मुकाम बनाया।
बेटी के प्रदर्शन से मां खुश
क्रांति गौड़ की मां नीलम सिंह गौड़ बेटी के प्रदर्शन से बहुत खुश हैं। क्रांति गौड़ की बड़ी बहन रोशनी सिंह गौड़ ने बताया कि लोग क्रांति का मजाक उड़ाते थे जब वह लड़कों के साथ खेलती थी। उन्होंने कहा, 'लेकिन क्रांति कभी रुकी नहीं।' उन्होंने आगे बताया कि जब क्रांति को एक लोकल टूर्नामेंट में 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, तो कोच राजीव बिरथारे ने उसकी प्रतिभा को पहचाना। वही टर्निंग पॉइंट था।'
कोच ने भी जताई खुशी
कोच राजीव बिरथारे, जो अब छतरपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी हैं, ने क्रांति को फिटनेस और अनुशासन में कड़ी ट्रेनिंग दी। उन्होंने कहा, 'शुरू से ही क्रांति ने कमिटमेंट दिखाया। उन्होंने आगे कहा, 'फिट रहने के लिए उसने मीठा खाना पूरी तरह छोड़ दिया। चोटें भी उसे रोक नहीं पाईं। वो हमेशा और मजबूत होकर वापस आई।'
इनामों की हुई बरसात
सम्मान समारोह के दौरान क्रांति अपने माता-पिता और कोच के साथ स्टेज पर थीं। मुख्यमंत्री ने क्रांति को सम्मानित करने के साथ-साथ 15 नवंबर को जबलपुर में बिरसा मुंडा जयंती समारोह के दौरान क्रांति को राज्य स्तरीय सम्मान देने की भी घोषणा की। क्रांति के होम डिस्ट्रिक्ट में एक नया क्रिकेट स्टेडियम बनाने की भी घोषणा की।

You may also like

मीट एट आगरा ट्रेड फेयर: पेड़-पौधों की छाल से बन रहे जूते-चप्पल, फुटवियर में बढ़ा 'इको फ्रेंडली' ट्रेंड

विकसित भारत-विकसित राजस्थान की यात्रा में जेपीएमआईए निभाएगा अहम भूमिका

शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भाव जरूरी: शरद सिंह

बुंदेलखंड के धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों के पर्यटन विकास को रफ्तार देगी वंदे भारत : आर के सिंह पटेल

Bihar: 'का हाल बा'... एयरपोर्ट पर खेसारी लाल यादव ने किया मनोज तिवारी का चरण स्पर्श, बीजेपी नेता ने गले से लगाया