Next Story
Newszop

आज का राशिफल 28 अप्रैल 2025 : मालव्य राजयोग से वृषभ, कन्या और मकर राशि वालों की चमकेगी किस्मत, उम्मीद से बढ़कर मिलेगा धन लाभ

Send Push
Aaj Ka Rashifal 28 April 2025 : 28 अप्रैल का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, कन्या और मकर राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद रहने वाला है। आज चंद्रमा का संचार मेष राशि में हो रहा है। मंगल की राशि मेष में चंद्रमा के होने से दोनों के बीच राशि परिवर्तन योग बनने जा रहा है। इससे मंगल का नीचभंग हो रहा है। इसके साथ ही शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में गोचर कर रहे हैं जिससे आज सप्ताह का पहला दिन मेष से मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।
​मेष राशि, आर्थिक मामलों में सोच-समझकर आगे बढ़ें image

मेष राशि के जातक आज सावधानी से आगे बढ़ें। आज आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। धन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर आगे बढ़ना बेहतर होगा। नकारात्मकता से दूर रहें। खुद पर भरोसा रखें और किसी से कोई उम्मीद न रखें। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वाणी और व्यवहार में संयम रखना उचित होगा।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं।


​वृषभ राशि, नौकरी में मिल सकता है मनचाहा काम image

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके विचारों का सम्मान होगा। आज आप कार्यक्षेत्र से लेकर घर तक उचित संतुलन बनाने में कामयाब होंगे। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा काम मिल सकता है। आज आनंद की प्राप्ति होगी। कारोबार में अच्छे मौके मिल सकते है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों-परिवार के साथ दिन मनोरंजन में बीतेगा। मन में बुरे विचार न आने दें।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।


​मिथुन राशि, उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है दिन image

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपके स्वभाव में नरमी रहेगी, लेकिन अपना हित साधने के लिए कहीं पर क्रोध और नाराजगी भी व्यक्त करेंगे। कारोबार में आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य पूर्वक आगे बढ़ें। धन प्राप्ति में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना बेहतर होगा। खर्चों पर नियंत्रण करना कठिन होगा। परिवार में थोड़ा तनाव हो सकता है। संयम से काम लें।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें।


​कर्क राशि, आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन आलस्य रहेगा image

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सुस्त रहने वाला है। आपका कार्यों में कम मन लगेगा। आलस्य रहेगा। हालांकि मन में कार्यों को लेकर टालमटोल की स्थिति रहेगी, लेकिन इससे बचें। वरना आप हाथ आए मौके गंवा देंगे। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आप अनमने ढंग से उन्हें पूरा करेंगे। घर में कलह क्लेश का डर सता सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। मन में संतुष्टि का भाव रहेगा।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।


​सिंह राशि, आज मेहनत के अनुरूप मिलेगा लाभ image

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सीमित लाभ लेकर आएगा, लेकिन मेहनत का फल जरूर मिलेगा। सेहत में सुधार होगा। लेकिन कार्य की अधिकता की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा। कारोबार की दृष्टि से दिन सामान्य रहने वाला है। जरूरत से अधिक उम्मीदें न पालकर बैठें, व्यावहारिक होकर काम करें। घर में किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है। कटु शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।


​कन्या राशि, कार्यक्षेत्र में धन लाभ के आसार image

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ कमाने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको उम्मीद के अनुसार धन लाभ होने के आसार हैं। आज मनोरंजन के साधनों पर खर्च करेंगे। दिन मौजमस्ती से बीतेगा। सुख-सुविधाओं के साधनों में बढ़ोतरी होगी। जरूरतमंदों की मदद करेंगे, लेकिन घर पर मन कम ही लगेगा। आज जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में भी मन कम ही लगेगा।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीया जलाएं।


​तुला राशि, लाभ कमाएंगे लेकिन दिखावे से बचें image

तुला राशि वालों को आज दिखावे से बचने की जरूरत है। इससे आपके संचित धन में कमी आएगी और परिवार में भी आपके इस व्यवहार को पसंद नहीं किया जाएगा। आज आप सामान्य रूप से धन लाभ कमाएंगे। आज विदेश या बाहरी जगहों से लाभ हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लेकिन, आपके जिद्दी स्वभाव की वजह से परिवार में तनाव हो सकता है। वहीं आज आप अपने विरोधियों के प्रति नरम रह सकते हैं, जबकि प्रियजनों से सख्ती कर सकते हैं।

आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।


​वृश्चिक राशि, आज भागदौड़ ज्यादा रहेगी image

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक होने की वजह से घरवालों पर कम ध्यान दे पाएंगे। मन उदास हो सकता है। हालांकि आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। जरूरी कार्यों की वजह से आपको अचानक यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है। यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। इसकी वजह से आपको भविष्य में अच्छा मुनाफा हो सकता है।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की आराधना करें।


​धनु राशि, कारोबार में मेहनत रंग लाएगी image

धनु राशि वालों को आज अपने गुस्सैल स्वभाव को कंट्रोल करना होगा। गुस्से से आपके काम बिगड़ सकते हैं। गंभीर परिणाम मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपको धन लाभ के आसार हैं। ईमानदारी से की गई मेहनत रंग लाएगी। परिवार के सदस्यों से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। इससे माहौल खराब होगा। साथ ही आस-पड़ोस में बदनामी भी होगी। रिश्तेदारों की तरफ से आपको झटका लग सकता है, लेकिन मौन रहना बेहतर होगा।

आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।


​मकर राशि, आज मुनाफा कमाने का है दिन image

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मुनाफा अर्जित करने का है। बशर्ते वे आलस्य को त्याग कर पूरी मेहनत से प्रयास करें। आपको उम्मीद से बढ़कर लाभ होगा। लेखन, शोध, कला आदि क्षेत्रों से जुड़े जातकों को कुछ कठिनाइयों से गुजरना होगा, लेकिन उन्हें अप्रत्याशित रूप से लाभ होगा। कार्यों को टालने से बचें। परिवार में पिता का साथ मिलेगा। उनकी बातों का सम्मान करें। दोस्तों की मदद मिलेगी।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

Loving Newspoint? Download the app now