नई दिल्ली: भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ( Zohran Mamdani ) ने अमेरिकी के न्यूयॉर्क शहर के मेयर का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की उस धमकी के बाद भी जीत हासिल की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर ममदानी जीतते हैं तो न्यूयॉर्क को फंड नहीं मिलेगा। जोहरान ममदानी 34 साल के हैं और इनकी जड़ें भारत से जुड़ी हैं। ममदानी की नेटवर्थ की बात करें तो वह इतनी नहीं है जिनका कई बार मीडिया में प्रचार किया गया है।
भारत से जुड़ा है रिश्ताजोहरान ममदानी का रिश्ता भारत से भी जुड़ा है। वह खुद को डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट कहते हैं। इनकी जड़ें भारत और अफ्रीका से जुड़ी हैं। वे स्वतंत्र उम्मीदवार एंड्रयू क्युओमो और रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लिवा के खिलाफ मैदान में थे। जोहरान ममदानी के पिता महमूद ममदानी प्रोफेसर हैं, जबकि मां मीरा नायर प्रसिद्ध भारतीय फिल्मकार रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्में 'मानसून वेडिंग' और 'सलाम बॉम्बे' में डायरेक्टर की भूमिका निभाई है। ममदानी काफी बढ़िया हिंदी बोलते हैं और भारतीय मूल के मतदाताओं का दिल जीतने के लिए उन्होंने अपना कैम्पेन हिन्दी भाषा में भी चलाया था।
कितनी है नेटवर्थ?फोर्ब्स के अनुसार ममदानी की कुल संपत्ति करीब 2,00,000 डॉलर (करीब 1.77 करोड़ रुपये) है। ममदानी का जन्म युगांडा में हुआ है। ऐसे में उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा युगांडा से जुड़ा है। पिछले साल दिए गए वित्तीय खुलासे में, उन्होंने जिंजा में चार एकड़ जमीन का जिक्र किया था। यह इलाका नील नदी के उद्गम के पास विक्टोरिया झील के किनारे बसा है। उन्होंने इस जमीन की कीमत 1,50,000 डॉलर से 2,50,000 डॉलर के बीच बताई है।
सादगी भरा है जीवनन्यूयॉर्क में ममदानी का रहन-सहन उनकी संपत्ति के हिसाब से काफी सादा है। उनके पास कोई आलीशान बंगला नहीं है। फोर्ब्स के अनुसार वे एस्टोरिया में एक रेंट-स्टेबिलाइज्ड अपार्टमेंट में रहते हैं। इसका मंथली किराया करीब 2,250 डॉलर (करीब 2 लाख रुपये) है। उनके पास अपनी कार भी नहीं है। वे काम पर जाने और प्रचार कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए अक्सर सबवे का इस्तेमाल करते हैं और उन्हें अक्सर अपना बैग खुद उठाते हुए देखा जाता है।
कितनी है कमाई?एक राज्य असेंबली सदस्य के तौर पर उनकी सालाना कमाई 1,42,000 डॉलर है, जो कि एक अच्छी खासी रकम है। साल 2024 में उन्होंने अपने छोटे से रैप करियर से भी 1,000 डॉलर की रॉयल्टी कमाई। उस समय वह 'मिस्टर कार्डामाम' नाम से जाने जाते थे। इसी साल उनकी शादी सीरियाई मूल की एक कलाकार से हुई है। चूंकि शादी से पहले ही वित्तीय खुलासे की समय सीमा बीत चुकी थी, इसलिए उनकी संयुक्त संपत्ति शायद अगले साल के खुलासे में दिखाई देगी।

You may also like

अविश्वास पैदा करना चाहते हैं... राहुल गांधी के सेना वाले बयान पर बवाल, BJP ने लगाया साजिश का आरोप

स्नीटी, रश्मि और सुनीता नाम से.. ब्राजील की मॉडल ने हरियाणा में 22 बार डाला वोट, राहुल गांधी ने लगाए ये आरोप

नायब सिंह सैनी की मुस्कुराहट पर राहुल गांधी को शक, वोट चोरी के H-फाइल्स प्रेजेंटेशन में सबसे पहले फोटो लगाई

Bihar Weather: बिहार में सर्दी का पहला झोंका, कब तक बढ़ेगी ठंड? किसान, यातायात और स्कूलों पर असर

Suzuki ने फेस्टिवल सीजन में दिखाया जलवा! अक्टूबर में बेचे अब तक के सबसे ज्यादा मोटरसाइकल-स्कूटर