Next Story
Newszop

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 13 जुलाई 2025 : आज कज्जली तीज, जानें शुभ मुहूर्त का समय

Send Push
राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 22, शक सम्वत् 1947, श्रावण कृष्ण तृतीया, रविवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 29, मुहर्रम 17, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 13 जुलाई सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। तृतीया तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 03 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ।



श्रवण नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 53 मिनट तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ। प्रीति योग सायं 06 बजकर 01 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ। वणिज करण अपराह्न 01 बजकर 25 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 06 बजकर 54 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।



आज के व्रत त्योहार
कज्जली तीज, पंचक प्रारंभ सायं 06 बजकर 54 मिनट से।



सूर्योदय का समय 13 जुलाई 2025 :
सुबह में 5 बजकर 32 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 13 जुलाई 2025 : शाम में 7 बजकर 21 मिनट पर ।



आज का शुभ मुहूर्त 13 जुलाई 2025 :


ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 11 मिनट से 4 बजकर 51 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि रात में 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 7 बजकर 20 मिनट से 7 बजकर 41 मिनट तक।



आज का अशुभ मुहूर्त 13 जुलाई 2025 :


शाम में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट पर यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 8 बजकर 59 मिनट से 10 बजकर 43 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 5 बजकर 31 मिनट से 6 बजकर 26 मिनट तक। भद्राकाल का समय मध्य रात्रि 1 बजकर 26 मिनट से अगले दिन दोपहर में 1 बजकर 2 मिनट तक।



आज का उपाय :
आज भगवान शिव के सामने पंच मुखी दीपक जलाएं।

(आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा)
Loving Newspoint? Download the app now