जमशेदपुरः देश की सबसे तेज़ और आधुनिक स्वदेशी ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच अब झारखंड के चाकुलिया में बनेंगे। पूर्वी सिंहभूम जिला के चाकुलिया प्रखंड में 4000 करोड़ रुपये की लागत से रेल कोच निर्माण फैक्ट्री की स्थापना की जाएगी। इसका कार्यान्वयन मेसर्स वोल्टोस रेल प्राइवेट लिमिटेड करेगी। ये जानकारी बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार महंती ने दी।
उन्होंने बताया कि कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर और सलाहकार विष्णु गर्ग ने जमशेदपुर परिसदन में उनसे मुलाकात कर फैक्ट्री से जुड़ी विस्तृत योजना साझा की। यह फैक्ट्री ईस्ट जोन की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट होगी, जहां वंदे भारत ट्रेन के कोच बनेंगे।
वंदे भारत ट्रेन के डिब्बे और चक्के तैयार करने के लिए पूर्वी भारत की पहली यूनिट
बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार महंती ने कहा कि यह फैक्ट्री पूर्वी भारत की पहली ऐसी यूनिट होगी, जहां वंदे भारत ट्रेन के डिब्बे और चक्के तैयार होंगे। इस परियोजना से करीब 4000 युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है।
700 एकड़ में फैलेगा प्रोजेक्ट, अगस्त में होगा एमओयू
विधायक महंती ने बताया कि फैक्ट्री की स्थापना के लिए कुल 700 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। अब तक 205 एकड़ भूमि का अधिग्रहण पूरा कर लिया गया है। 200 एकड़ जमीन का अधिग्रहण प्रक्रिया में है, जबकि शेष 400 एकड़ भूमि दूसरे चरण में अधिग्रहीत की जाएगी। इस संबंध में अगस्त माह में झारखंड सरकार और वोल्टोस कंपनी के बीच समझौता एमओयू प्रस्तावित है। यह समझौता राज्य सरकार के स्तर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगा।
2027 तक शुरू होगा उत्पादन
विधायक समीर महंती ने बताया कि भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को पूरा करने में लगभग 5 से 6 महीने लगेंगे। इसके बाद फैक्ट्री निर्माण कार्य प्रारंभ होगा, जिसमें दो वर्षों का समय लगेगा। अनुमान है कि 2027 तक फैक्ट्री में उत्पादन कार्य शुरू हो जाएगा।
क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बल
इस फैक्ट्री से गदराशोल, चालियाम, कलियाम और महतीबाड़ी जैसे आसपास के गांवों में भी आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी। विधायक ने कहा कि यह परियोजना न सिर्फ चाकुलिया या बहरागोड़ा, बल्कि पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक कार्य भविष्य में क्षेत्र को औद्योगिक हब बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

You may also like
निमिषा प्रिया मामले में भारत सरकार क्या कर रही है, विदेश मंत्रालय ने बताया
मैमनसिंह में ध्वस्त किए जा रहे घर का सत्यजीत रे के पूर्वजों से संबंध नहीं : बांग्लादेश विदेश मंत्रालय
हैकर्स का 'काल' बन रहा Google का ये AI एजेंट, ऐसे कर रहा साइबर अटैक को नाकाम
कान में पानी जाने पर घरेलू उपाय: जानें कैसे करें राहत
खूब पिएं पानी वॉटर रिटेंशन से बचने के लिए आप !