नई दिल्लीः शाहदरा डिस्ट्रिक्ट के सीमापुरी इलाके में कल रात हुए झगड़े में एक युवक पर चापड़ से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। पूरा विवाद महिला पर बार-बार कमेंट करने के विरोध में शुरू हुआ था, जिसने देखते ही देखते भयानक रूप ले लिया। मरने वाले शख्स की पहचान अकबर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही हत्या समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर दो आरोपी मोहसिन और मोहिबुल को भी गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि वारदात में शामिल कई आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
गर्दन और पेट पर किए थे हमले पुलिस के मुताबिक, कल रात करीब 11:56 बजे न्यू सीमापुरी इलाके में झगड़े में चाकूबाजी होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि दो परिवारों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें अकबर पर चापड़ से हमला किया गया। घायल अकबर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके कान के पास गर्दन और पेट पर चापड़ से कई वार किए गए थे। अकबर के परिजनों ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी मोहसिन का भांजा अक्सर अकबर की पत्नी पर कमेंट करता था। कल भी उसने ऐसा ही किया, जिस पर दोनों परिवारों की महिलाओं के बीच झगड़ा शुरू हो गया।
दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तारस्थानीय निवासी ने बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे यह विवाद शुरू हुआ था। जैसे-जैसे दोनों परिवारों के लोग आते गए, झगड़ा बढ़ता चला गया। अकबर के आने पर खूनी झड़प हो गई, जिसमें अकबर की हत्या कर दी गई। अकबर सीमापुरी थाने का बीसी था। फिलहाल अकबर की पत्नी पर कमेंट करने और वारदात में शामिल 18 वर्षीय लड़के समेत कई लोग फरार हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अभी तक गिरफ्तार हुए दोनों आरोपी भाई हैं। डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम के मुताबिक, कल रात 11:56 पर पुलिस को युवक पर चापड़ से हमला करने की सूचना मिली थी। मामले में हत्या का केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपी भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

You may also like

करोड़ोंˈ की कारें हेलिकॉप्टर और फार्महाउस के मालिक MS धोनी लेकिन 1 पैसे का घमंड नहीं आज भी मां के संस्कारों और गांव की मिट्टी से करते हैं सच्चा प्यार﹒

कोलकाताˈ से भुवनेश्वर पहुंचेंगे एक बार चार्ज में! JIO की नई चमत्कारी पेशकश कीमत सुनकर झूम उठेंगे आप﹒

राजाˈ मानसिंह का वो रहस्यमयी खजाना जिस पर बिगड़ गई थीˈ इंदिरा गांधी की नियत। पाकिस्तान तक पहुंचा था मामला﹒

बेटियोंˈ के बलात्कारियों से जब माँ ने कहा – अब्दुल अलीˈ एक-एक करके करो, नहीं तो वो मर जाएंगी, अभी वह 14 साल की ही है﹒

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 29 अक्टूबर 2025 : आज कार्तिक शुक्ल अष्टमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय