मूलांक 1
आज मूलांक 1 वालों का दिन मिला जुला रहने वाला है। अगर आप कार्यस्थल पर नेतृत्व की भूमिका निभा रहे हैं, तो आपको कुछ बड़े अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इनमें आपको सफलता भी हासिल होगी। लेकिन आपको कोई भी निर्णय लेने से पहले दूसरों की राय को भी महत्व देना होगा। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है, लेकिन आप हार नहीं मानेंगे और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन्हें आप समझदारी से निभा लेंगे।
मूलांक 2

आज के दिन मूलांक 2 वालों के मन में कई प्रकार की भावनाएं आ सकती हैं। लेकिन इन्हें आपको संतुलित रखना होगा। किसी प्रिय व्यक्ति के बदले व्यवहार से आप पर गहरा असर पड़ सकता है और मन थोड़ा निराश रहेगा। लेकिन आप बातचीत और सहानुभूति से स्थितियों को बेहतर बना सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी ज्यादा रुचि बढ़ेगी और कला-संस्कृति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।
मूलांक 3
आज मूलांक 3 वालों का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों में स्पष्टता रहेगी और योजनाओं के साथ आगे बढ़ने से फायदा मिल सकता है। नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर उच्च पद वालों से सहयोग मिल सकता है, जिससे तनाव कम होगा। शिक्षा, कंसल्टेंसी या प्रशासन से जुड़े लोगों को कोई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। परिवार में भी आपको खूब सम्मान और स्नेह मिलेगा।
मूलांक 4
आज का दिन मूलांक 4 वालों के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रयास के बाद भी आपके जरूरी कार्य अटक सकते हैं। इसका असर आपके स्वभाव में भी देखने को मिल सकते है। थोड़ा चिड़चिड़ापन बना रहेगा, लेकिन धैर्य और अनुशासन से धीरे-धीरे स्थिति बेहतर होने लगेगी। तकनीकी या विश्लेषण से जुड़े क्षेत्र में काम करने वालों को सफलता प्राप्त हो सकती है। निजी जीवन में आपको अपने रिश्तों पर ध्यान देने की जरूरत होगी।
मूलांक 5
आज मूलांक 5 वालों को तेजी से बदलती परिस्थितियों में सामंजस्य बनाए रखना जरूरी होगा। इसी से आप सफलता हासिल कर पाएंगे। आपको कार्यक्षेत्र में यात्रा, बातचीत, मीटिंग्स या ऑनलाइन नेटवर्किंग से नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन वाणी में संयम बनाए रखना होगा, अन्यथा संबंधों में तनाव पैदा हो सकता है। आज के दिन आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक 6

आज का दिन मूलांक 6 वालों के लिए शुभ रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे और एक दूसरे की भावनाओं को समझने से रिश्ते मजबूत होंगे। घर की साज-सज्जा, कला या सौंदर्य से जुड़े कार्यों में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। लव लाइफ बिता रहे लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा साथी के साथ प्रेम गहरा होगा। साझेदारी से जुड़े कार्यों में भी आपको अच्छा सहयोग मिल सकता है। परिवार में कोई उत्सव की स्थिति बनने की संभावना है।
मूलांक 7
आज मूलांक 7 वालों के लिए कुछ देर एकांत में बैठकर अपने जीवन के बारे में सोचना लाभकारी हो सकता है। ध्यान से मन शांत होगा और आपके अंतर्ज्ञान शक्ति मजबूत होगी। आज आप जटिल समस्याओं के समाधान भी ढूंढ सकते हैं। आध्यात्मिक या शोध कार्य में प्रगति होने की संभावना है। लेकिन आज किसी पुराने रिश्ते में आपको दूरी का अहसास हो सकता है। हालांकि, समय के साथ सब सामान्य होता जाएगा।
मूलांक 8
आज के दिन मूलांक 8 वालों के ऊपर काफी जिम्मेदारियां आ सकती हैं। लेकिन आप सभी को अपनी समझदारी से अच्छी तरह पूरा कर लेंगे। नौकरी या व्यवसाय में स्थिरता बनी रहेगी लेकिन आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामलों में भी सतर्कता बरतें। जल्दबाजी में निवेश करने से नुकसान होने की संभावना है। आज आपका स्वास्थ्य भी थोड़ा बिगड़ सकता है। ऐसे में अपने सेहत का पूरा ख्याल रखें।
मूलांक 9
आज मूलांक 9 वालों का ऊर्जा और आत्मबल प्रबल रहने वाला है। कार्यस्थल आपको किसी पुराने काम में सफलता प्राप्त हो सकती है। अगर किसी खेल या प्रतियोगिता में भाग लिया है, तो वहां आपका प्रदर्शन बेहतर देखने को मिलेगा। सेना, पुलिस और रक्षा क्षेत्र में काम करने वाले आज अच्छा काम करेंगे। साथ ही आपको प्रोत्साहन भी मिल सकता है। लेकिन गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, वरना कोई अच्छा अवसर हाथ से निकल सकता है।
You may also like
9 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ind vs eng: तीसरे टेस्ट मैच में शुभमन गिल के नाम दर्ज होगा ये खास रिकॉर्ड! छोड़ देंगे राहुल द्रविड़ और विराट को पीछे
इंग्लैंड में बिहार के लाल ने किया कमाल, कैंसर से जूझ रही बहन ने भाई आकाश दीप पर ऐसे लुटाया प्यार
ओम बिरला का सामाजिक तोहफा! कोटा में खुलेगा 'नमो टॉय बैंक', स्कूली बच्चे खुद करेंगे संचालन
द यंग एंड द रेस्टलेस: एबॉट भाइयों के लिए बढ़ती मुश्किलें