समस्तीपुर : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई। समस्तीपुर जिले की हसनपुर विधानसभा सीट पर तीखी टक्कर की उम्मीद है। दोपहर तीन बजे तक हसनपुर सीट पर 59.4 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली यह सीट 1967 से विधानसभा का हिस्सा है, जहां 2020 में आरजेडी के तेज प्रताप यादव ने जेडीयू के राज कुमार राय को 21,139 वोटों के अंतर से हराया था। लेकिन इस बार तेज प्रताप मैदान से बाहर हैं। 2015 में महुआ से जीतने वाले तेज प्रताप को 2020 में पार्टी दबाव में हसनपुर भेजा गया था, लेकिन अब वे महुआ से ही जेजेडी के टिकट पर लड़ रहे हैं। हसनपुर में NDA की ओर से JDU के राज कुमार राय उम्मीदवार हैं, जो 2015 में यहां जीत चुके हैं। उनका मुकाबला महागठबंधन की RJD उम्मीदवार माला पुष्पम और जन सुराज पार्टी (JSP) की इंदु देवी (गुप्ता) से है।
हसनपुर सीट पर वोटिंग जारीआज सुबह 7 से वोटिंग जारी है और शाम 5 बजे तक खत्म होगी। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। हसनपुर का परिणाम गठबंधनों की रणनीति का आईना बनेगा, जहां मतदाता विकास की आकांक्षाओं पर फैसला लेंगे। JDU राजकुमार राय की जीत पर भरोसा जता रही है, नीतीश कुमार के विकास कार्यों और EBC-दलित वोट बैंक पर दांव लगाते हुए। वहीं, RJD माला पुष्पम के जरिए M-Y (मुस्लिम-यादव) समीकरण को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। तेज प्रताप की लोकप्रियता का फायदा उठाने भी उठाया जा रहा है। JSP की इंदु देवी प्रशांत किशोर की नई राजनीति से तीसरा विकल्प पेश कर रही हैं। यह सीट विकास, बेरोजगारी और प्रवासन जैसे मुद्दों पर केंद्रित है।

You may also like

India Digital Economy: गूगल, एक्स, फेसबुक बंद तो 'प्लान बी' क्या? शटडाउन के बीच उठे सवाल, भारत में आ जाएगा भूचाल

RCB ने विदेशी हेड कोच को कहा 'बाय-बाय', सपोर्टिंग स्टाफ के इस मेंबर को दिया प्रमोशन

विकास और प्रगति के मुद्दे पर बिहार की जनता करें मतदान : रामेश्वर शर्मा

IND vs AUS: शिवम दुबे के निशाने पर आए एडम जम्पा, आसमान को चीरती हुई स्टेडियम के बाहर गई गेंद

वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा का राज्य में 15 स्थानों पर कार्यक्रम