अगली ख़बर
Newszop

रील बना रहे BJP विधायक रवि नेगी यमुना नदी में फिसले, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

Send Push
नई दिल्ली: छठ पूजा के बीच दिल्ली की यमुना नदी में बीजेपी विधायक रवि नेगी के फिसलने का वीडियो वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि बीजेपी विधायक यमुना नदी के किनारे रील बना रहे थे, इस दौरान ही उनका पैर फिसल गया और वो सीधे यमुना नदी में ही जा गिरे। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि यह एक शानदार डुबकी थी।

वीडियो में रवि नेगी यमुना घाट के किनारे घुटने के बल बैठे नजर आ रहे हैं। वो अपने दोनों हाथों में अलग-अलग पानी को बोतल रखे हुए हैं। रवि नेगी इस दौरान विपक्ष को कहते हैं कि अगर हिम्मत है तो यहां आकर पानी पी लो। लोगों को बेवकूफ बनाते हो। इतना बोलते हुए रवि नेगी जैसे ही खड़े होते हैं, उनका पैर अचानक फिसल जाता है और वो सीधे यमुना में गिर जाते हैं। इस दौरा एक आदमी पीछे से उनको पकड़ने की कोशिश करता भी नजर आता है। हालांकि, बाद में रवि नेगी कहते नजर आते हैं कि यह बहुत सुंदर डुबकी है।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें