पटना : भोजपुरी स्टार शत्रुघ्न यादव उर्फ खेसारी लाल यादव , जो सारण जिले की छपरा सीट से राजद उम्मीदवार के रूप में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं, ने बीजेपी की ओर से एक्स हैंडल पर शेयर किए गए अपने वीडियो पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए दिखाई दे रहे हैं, उन्होंने कहा कि वह आज भी पीएम का सम्मान करते हैं। खेसारी लाल यादव ने उस वीडियो में कहा है कि वो पीएम मोदी के फैन हैं। उनके अंदर कुछ है। वो साधारण इंसान नहीं हैं। उसके बाद खेसारी लाल यादव ने उस वीडियो के जवाब में अपनी बात मीडिया के सामने रखी है।
खेसारी लाल यादव का बयान
खेसारी लाल यादव ने कहा कि बिल्कुल तारीफ करता हूं मैं। आज भी कर रहा हूं। वो बिल्कुल नहीं हैं। आज भी तारीफ करता हूं। बट उनकी सोच हमारे बिहार के लिए क्यों नहीं हुआ। वो पिता हैं मेरे, हम सबके पिता हैं। बिहार में मैं हूं। केंद्र में 15 साल से सरकार उनका है। बिहार को आज तक एक बेहतर मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी और अस्पताल क्यों नहीं मिला? यहां इतना पलायन है कि आप सोच नहीं सकते हैं। वो सिर्फ हमें ट्रेन देते हैं। फैक्ट्री क्यों नहीं देते। वो हमें अपने परिवार में रहने क्यों नहीं देते। वो हमेशा से ट्रेन पास करते हैं। आप लोग सुविधा से जाइए और सुविधा से आइए। आप अपने गुजरात को कितना बेहतर बनाए।
गुजरात से बिहार की तुलना
खेसारी लाल यादव ने कहा कि मैं चाहता हूं कि गुजरात का आधा ही बना दीजिए बिहार को। हमें चुनाव लड़ने की जरूरत ही नहीं है। आप बेहतर कीजिए। हम आपके साथ हैं। विरोध की कोई जरूरत नहीं है। जब बिहार ठीक नहीं रहेगा। हम यहां रह के एक बेहतर नागरिक कैसे कहलाएंगे। आपके मुंह से शोभा नहीं देता। आप कितने बड़े ओहदे पर हैं, हमारे प्रधानमंत्री जी। वो जब जंगलराज की बात करते हैं, तो मुझे खुशी नहीं दुख होता है। हमारा जंगलराज उतना बड़ा नहीं था, जितना आप लोगों ने बना दिया। पूरी दुनिया बिहार को जंगलराज समझती है। यहां कोई भी फैक्ट्री लगाने से डरता है। अपने नेताओं के मुंह से ही सुनता है कि जंगलराज है। बीस साल से सरकार है। आप लोग क्या कर रहे हैं। आपने दिया क्या है बिहार को सिर्फ बदनाम ही किया है, बिहार को।
मीडिया को दिया बयान
खेसारी लाल यादव ने मीडिया से बातचीत में आगे कहा कि जंगलराज बोलके हमें सिर्फ डराते रहे हैं। पूरी दुनिया को डराते रहे हैं, बिहार के नाम से। मुझे पीएम के शब्दों से समस्या है। मैं उनके शब्दों के साथ सही नहीं हूं। मैं व्यक्तिगत रूप से उनके साथ हूं। वो हमेशा से मेरे पिता ही रहेंगे। हमेशा उनके लिए दिल में सम्मान रहेगा। वो एक अभिभावक हैं। सारे बच्चों को देख लिए, बिहार भी तो आप ही का बच्चा है। बिहार को हीन नेचर से क्यों देखा जा रहा है। आपने पलायन क्यों नहीं रोका। आपने बेहतर कॉलेज क्यों नहीं बनाया। क्यों नहीं परिवार से दूर जाने वाले को परिवार में रोक लिया। गुजरात का आदमी आपको कहीं दूसरे जगह नहीं मिलेगा। गुजरात के लोग अपने घर में रहकर अपना हर पर्व मनाते हैं। हमारे साथ ऐसा क्यों हो रहा है। इसलिए सवाल किया। बाकी कोई बात नहीं।
खेसारी लाल का बचाव
इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता रोहिणी आचार्य ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा भोजपुरी स्टार का मजाक उड़ाए जाने के बाद उन्हें "नचनिया" (नर्तक) कहकर उनका बचाव किया। भाजपा ने खेसारी की उम्मीदवारी का मज़ाक उड़ाया, उन्हें "नचनिया" (नर्तक) कहा और सुझाव दिया कि उन्होंने राजनीतिक युद्ध के मैदान में कोई वास्तविक चुनौती पेश नहीं की। भोजपुरी अभिनेता का बचाव करते हुए आचार्य ने पार्टी के पाखंड की ओर इशारा किया और कहा कि भाजपा के भीतर भी कई लोगों के फिल्म उद्योग से संबंध हैं। रोहिणी से पहले आरजेडी की ओर से खेसारी लाल यादव के पक्ष में बयान दिया गया था। इतना ही नहीं, खेसारी लाल यादव इन दिनों चर्चा में हैं। वो छपरा विधानसभा सीट से आरजेडी के उम्मीदवार हैं।

"मैं नरेंद्र मोदी का फैन हूं, उनकी सोच बहुत बड़ी है!"
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 30, 2025
देखिए राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने जमकर की पीएम मोदी की तारीफ।#BiharWithModiNitish pic.twitter.com/C5Bx1VuUGE
खेसारी लाल का बचाव
इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता रोहिणी आचार्य ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा भोजपुरी स्टार का मजाक उड़ाए जाने के बाद उन्हें "नचनिया" (नर्तक) कहकर उनका बचाव किया। भाजपा ने खेसारी की उम्मीदवारी का मज़ाक उड़ाया, उन्हें "नचनिया" (नर्तक) कहा और सुझाव दिया कि उन्होंने राजनीतिक युद्ध के मैदान में कोई वास्तविक चुनौती पेश नहीं की। भोजपुरी अभिनेता का बचाव करते हुए आचार्य ने पार्टी के पाखंड की ओर इशारा किया और कहा कि भाजपा के भीतर भी कई लोगों के फिल्म उद्योग से संबंध हैं। रोहिणी से पहले आरजेडी की ओर से खेसारी लाल यादव के पक्ष में बयान दिया गया था। इतना ही नहीं, खेसारी लाल यादव इन दिनों चर्चा में हैं। वो छपरा विधानसभा सीट से आरजेडी के उम्मीदवार हैं।
You may also like

Bihar Election 2025: बिहार में एनडीए सरकार बनाएगी डिफेंस कॉरिडोर, बाढ़ नियंत्रण आयोग का भी होगा गठन

बिहार में भारी बहुमत से राजग की सरकार बनेगी : शाह

राजस्थान के जयपुर में दर्दनाक हादसा, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने जताया दुख

चीनी उप राष्ट्रपति हानचंग ने कुवैत की यात्रा की

India Trade Policy: राज को राज रहने दें...चीन से 'परहेज' नहीं, अमेरिका-यूरोप को भी पकड़कर रखेंगे, भारत का प्लान 2047 क्या है?