अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम अब बदलने लगा है। दिन में जहां गुनगुनी धूप निकल रही है, वहीं रात में ठंडक का असर महसूस होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक हफ्ते तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान कहीं भी बारिश या तेज हवाओं के चलने की संभावना नहीं है। फिलहाल प्रदेश में न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है। बाराबंकी में सबसे कम 13.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है, जबकि कानपुर, इटावा और मुजफ्फरनगर में यह करीब 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हुआ। लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ चुका है।
5 नवंबर को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इस अवधि में पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क बना रह सकता है। इस दौरान प्रदेश में कहीं भी बारिश व तेज झोंकेदार हवा चलने की संभावना नहीं है। इसी तरह 6 और 7 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है।
8, 9 और 10 नवंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क बना रह सकता है। इस तरह अगले एक हफ्ते तक प्रदेश के लिए किसी तरह की कोई चेतावनी नहीं जारी हुई है। इस दौरान सुबह और देर रात के समय हल्की ठंड और धुंध का असर देखने को मिलेगा, जबकि दिन में धूप खिली रहेगी।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के बाद 5 नवंबर से प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने बताया कि आने वाले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। वहीं अधिकतम तापमान में शुरुआती दिनों में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2-3 डिग्री की कमी संभव है।
प्रदेश के पूर्वांचल और तराई के इलाकों में सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का से मध्यम कोहरा पड़ सकता है, जो दिन चढ़ने के साथ समाप्त हो जाएगा। इस तरह कुल मिलाकर आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश का मौसम साफ, शुष्क और सुहावना रहने वाला है। दिन में धूप और रात में ठंड की शुरुआत सर्दी के मौसम की आहट दे रही है।

You may also like

नूंह, रेवाड़ी, होडल...राहुल गांधी ने हरियाणा की 7 विधानसभा सीटों का जिक्र किया, जानिए वहां क्या था जीत-हार का अंतर

टी20 सीरीज: सेंटनर का अकेला प्रयास असफल, रोमांचक मैच में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को हराया

राहुल गांधी ने हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी का लगाया आरोप, कहा- मैं चाहता हूं कि भारत की Gen Z यह समझे...

मारुति सुजुकी ने भारत में 3 करोड़ कार बिक्री का शानदार आंकड़ा किया पार

कौन है सौरव त्यागी? मेडिकल स्टोर चलाते-चलाते बना कफ सिरप का सप्लायर, गाजियाबाद-दिल्ली से बांग्लादेश तक कनेक्शन