पटना: पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या के मामले में SIT ने मुख्य आरोपी उमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उमेश पर हत्या में शामिल होने और सुपारी लेने का आरोप है। पूछताछ के दौरान उमेश ने उदयगिरी अपार्टमेंट में छिपे संदिग्धों की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने वहां छापेमारी कर एक और शख्स को हिरासत में लिया। इस तरह अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पटना पुलिस मंगलवार को इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।
इस हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी की तस्वीर एनबीटी.डॉट कॉम के हाथ लगी है। इस तस्वीर में आरोपी सोफे पर बैठा नजर आता है। उसमें ब्लू कलर की जींस और टीशर्ट पहन रखी है। उसके पास बैड पर एक और शख्स बैठा नजर आता है। शूटर उमेश पटना सिटी का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि पुलिस के पास शूटर उमेश के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं।
हत्या की साजिश और जांच का दायरा बढ़ा
घटना शुक्रवार रात करीब 11:40 बजे हुई, जब गोपाल खेमका बांकीपुर क्लब से लौट रहे थे। घर के पास स्कूटी सवार बदमाश ने उन्हें गोली मार दी। इससे कार में ही उनकी मौत हो गई। परिवारवालों ने पुलिस पर देर से पहुंचने का आरोप लगाया, जिसे DGP विनय कुमार ने खारिज किया। उन्होंने बताया कि तकनीकी सबूतों के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है और कई सुराग मिले हैं।
पुलिस की जांच जेलों तक पहुंचीइस घटना ने बिहार की राजनीति को भी गर्मा दिया है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और परिवार से मुलाकात कर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने SIT गठित करने का आदेश देते हुए कहा कि कानून का राज सरकार की प्राथमिकता है। पुलिस जेलों तक जांच का दायरा बढ़ा चुकी है।

You may also like
Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई
क्या यही प्यार है... युवक युवती ने एक दूजे का हाथ पकड़ा और फिर उठा लिया चौंकाने वाला कदम
उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे
क्या हैं 'आंखों की गुस्ताखियां' के गाने जो दिल को छू लेते हैं? जानें फिल्म की राइटर मानसी बागला की राय!
क्या है खुशी भारद्वाज का अनुभव 'क्रिमिनल जस्टिस' में पंकज त्रिपाठी के साथ?