पटना: बिहार में तपिश के बाद मौसम फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने 29 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। किशनगंज समेत सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पटना समेत बाकी 29 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। यहां आंधी और बिजली गिरने का भी खतरा है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 मई के बाद गर्मी फिर से बढ़ेगी और लू चलने की आशंका है। 29 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्टदरअसल, बिहार में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। तपती गर्मी के बाद 29 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है। किशनगंज समेत सात जिलों में आज यानी सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन जिलों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने इन सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 29 जिलों में हल्की बारिश की संभावनापटना समेत बाकी 29 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। यहां आंधी और बिजली गिरने का भी खतरा है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पटना IMD ने बताया है कि राज्य के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। रविवार को भागलपुर रहा सबसे अधिक गर्मरविवार को भागलपुर का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। यह राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। रोहतास और छपरा में भी तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा। वहीं 9 अन्य जिलों में तापमान 39 डिग्री के आसपास रहा। आरा, मुंगेर, बगहा और समस्तीपुर में रविवार को दिन में तेज धूप थी। लेकिन शाम को मौसम बदल गया। समस्तीपुर और मुंगेर में तेज बारिश हुई। औरंगाबाद में हल्की बारिश के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। बगहा में आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। 9 मई के बाद बढ़ेगा तापमानमौसम विभाग का अनुमान है कि 7 मई के बाद बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। 9 मई से तापमान में फिर से वृद्धि होगी। खासकर पश्चिमी बिहार में लू चलने की संभावना है। इससे दिन और रात दोनों समय गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 5 से 7 मई तक बिहार में बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद वातावरण में नमी कम होने से तापमान तेजी से बढ़ेगा।
You may also like
दूध के साथ इन 5 सब्जियों को भूलकर भी न खाएं, जानिए क्यों
India cuts off water flow to Pak: : चिनाब और झेलम नदी पर बने बांधों से पाकिस्तान की ओर बहने वाला पानी रोका
शराब के नशे में लड्डू समझकर खा लिया बारूद का गोला, धमाके में उड़ा मालिक संग कुत्ता, हो गए टुकड़े-टुकड़े 〥
राजस्थान के इस जिले में झकझोर देने वाला नजारा! जब एकसाथ सजी मां-बाप और मासूम बेटे की चिता, तब रो उठा पूरा गाँव
10 किलोमीटर दूर ट्रांसफर, नाराज होकर पहुंची हाईकोर्ट, अब जज ने कर दिया 100 किमी दूर ट्रांसफर 〥