रांचीः रांची समेत झारखंड के 20 जिलों में रविवार को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया है. तूफानी हवाओं की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। मौसम में यह बदलाव साइक्लोनिक सर्कुलेशन और निम्न दबाव वाले टर्फ के कारण हो रहा है।रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एससी मंडल ने बताया कि पलामू, चतरा, गढ़वा और लातेहार जिलों में इसका असर कम रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असरमौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसके साथ ही, हरियाणा से बांग्लादेश के उत्तरी हिस्से तक एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसे टर्फ कहा जाता है। यह टर्फ उत्तर प्रदेश, झारखंड के साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बंगाल के गांगेय क्षेत्र से होकर गुजर रहा है। इसी वजह से झारखंड में आंधी और बारिश के आसार हैं। 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवामौसम विभाग ने यह भी बताया कि हवा की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। इससे पहले शनिवार को रांची समेत राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहे। धूप निकलने से उमस बढ़ गई थी। रांची के तापमान में पिछले 24 घंटों में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। यहां का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान मेदिनीनगर में 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में 2 से 8 डिग्री की वृद्धिपिछले 24 घंटों में पूरे राज्य में अधिकतम तापमान में 2 से 8 डिग्री तक की वृद्धि हुई है। गोड्डा में सबसे ज्यादा 8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यहां का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आंधी और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। बिजली के खंभों और पेड़ों से दूर रहने के लिए कहा गया है।
You may also like
आयुष के बढ़ते बाजार का अग्रणी राज्य बनेगा उत्तर प्रदेश
पुणे जिले के कद्दावर नेता संग्राम थोपटे ने छाेड़ी कांग्रेस, भाजपा में शामिल हाेने की अटकलें
भूटान के राजा का असम दौरा, अंतरराष्ट्रीय मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क का किया निरीक्षण
जेईई मेन्स सेशन 2 के टॉपर ओमप्रकाश से मिले लोकसभा अध्यक्ष, ऐतिहासिक उपलब्धि की दी बधाई
मल्लिकार्जुन खड़गे के बिहार पहुंचने के पहले प्रदेश अध्यक्ष ने कहा – जनता बदलाव के मूड में है