हिंदू धर्म में ॐ को बहुत ही प्रभावशाली माना गया है। इसे एक पवित्र ध्वनि और ब्रह्मांड का प्रतीक माना जाता है। ॐ को मंत्र के रूप में भी उपयोग किया जाता है। ऐसा कहते हैं कि ॐ का जाप करने से मन शांत होता है, आत्मा को शक्ति मिलती है, और आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
सनातन धर्म से जुड़े लोग ॐ का जाप मेडिटेशन के रूप में भी करते हैं, जिसके कई सारे स्वास्थ्य लाभ हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि "ओम" को वैज्ञानिकों ने भी बहुत शक्तिशाली माना गया है। रोजाना ओम का जाप करना न केवल आपको ईश्वर के करीब ले जाता है, बल्कि कई तरह से निरोग रखने में भी मदद कर सकता है।
आज हम इस आर्टिकल में आपको बताने जा रहे हैं "ओम" का जाप करने के स्वास्थ्य लाभों के बारे में। चलिए जानते हैं रोजाना ॐ के उच्चारण से शरीर में क्या बदलाव होते हैं और आप इसके जरिए कैसे स्वस्थ रह सकते हैं।
Photos- Freepik
ॐ का उच्चारण करने के लाभ क्या-क्या हैं?
मेडिटेशन करने के कई तरीके होते हैं,ॐ का जाप उनमें से एक हैं। अगर आप 5 मिनट के लिए भी जोर से इस शब्द का उच्चारण करते हैं तो आपके ये लाभ महसूस होंगे-
मिलती है शांति
NCBIके मुताबिक (ref),अध्ययन से पता चलता है कि ओम (5 मिनट) का एक संक्षिप्त जाप विश्राम को बढ़ावा दे सकता है और शांति प्रदान कर सकता है। यह पैरासिम्पेथेटिक तंत्रिका तंत्र गतिविधि को भी बढ़ा सकता है।
डिप्रेशन होता है कम
इसके अलावा ओम का जाप एंग्जायटी और डिप्रेशन को कम करने में मदद कर सकता है। इससे तनाव के स्तर में कमी आती है और मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।
हार्ट हेल्थ होता है बूस्ट
अध्ययनों में सामने आया है कि ॐ का उच्चारण करने से रक्तचाप को नियंत्रित करने और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
मेमोरी होती है तेज
इसके अलावा ॐ का जाप करने से एकाग्रता,याददाश्त और फोकस में भी सुधार होता है। ऐसे में स्टूडेंट्स के लिए डेली ओम का जाप करना बेहद लाभदायक साबित हो सकता है।
मूड को बनाता है बेहतर
नियमित ॐ का जाप करने से मूड पर भी सकारात्मक असर पड़ता है। जाप करने के दौरान पैदा होने वाले कंपन मूड और भावनाओं को संतुलित करने में मदद करते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता,सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।
You may also like
ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ की सख्त कार्रवाई
Canada PR: एक-दो नहीं, 25 तरह की जॉब्स करने वालों को PR दे रहा कनाडा, अप्लाई करने से पहले जान लें शर्तें
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 4 June 2025: आज ज्येष्ठ शुक्ल नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
राजस्थान से दिल्ली जाने यात्रीगण कृपया ध्यान दें, समर वेकेशन से पहले डबल डेकर सहित ये ट्रेनें रद्द
आईपीएल 2025 की विनर्स लिस्ट देखिए, किसे मिले कितने पैसे, पर्पल कैप से ऑरेंज कैप तक की प्राइज मनी