सुनील साकेत, आगरा: उत्तर प्रदेश में आगरा पुलिस का इकबाल कम होता नजर आ रहा है। बेगुनाहों को गोलियों का शिकार बनाया जा रहा है। दिन दहाड़े बदमाश लूटपाट और हत्या जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। शायद इसी कारण पिछले 10 दिनों में आगरा में करीब 6 से अधिक गोलीकांड हो चुके हैं। जिनमें दो बड़ी वारदात सामने आई हैं।बीते 23 अप्रैल को आगरा में अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वैंस आए थे। उसी दिन आगरा में दो बड़ी घटनाएं हुईं। पहली घटना थाना न्यू आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर 1 ऑटो चालक जवाहरलाल को बदमाशों ने गोली मारी। उसी दिन रात को 3 बदमाशों ने बिरयानी विक्रेता गुलफाम अली और उसके भाई सैफ अली पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसमें गुलफान की मौत हो गई। इस घटना के अगले दिन हत्यारों ने सोशल मीडिया पर भडक़ाऊ वीडियो डाला। इतने वारदात26 अप्रैल शनिवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने सिकंदरा बोदला रोड देवीराम फूड सर्किल के पास जूस पी रहे 19 साल के मिलन की कनपटी पर गोली मार दी। इस घटना के दो दिन बाद 28 अप्रैल को थाना शाहगंज के नरीपुरा में एक दोस्त ने अपने दोस्त को गोली मार दी। दहशत में बाजार बंद हो गया। 30 अप्रैल को एत्मादपुर क्षेत्र में बाइक सवार और कार चालक में विवाद हो गया था। बाइक सवार युवकों ने कार चालक पर गोली चला दी। जिसमें टुंडला निवासी नितिन घायल हो गया। ज्वेलरी शोरूम में लूट2 मई शुक्रवार के दिन आगरा में दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया। बाइक सवार नकाबपोश 2 बदमाशों ने सिकंदरा थाना क्षेत्र के कारगिल पेट्रोल पंप के पास ज्वेलरी शोरूम में पिस्टल की नोक पर लूट की। शोरूम से बदमाश 22 लाख के सोने चांदी के आभूषण लूट ले गए। बाहर खड़े शोरूम मालिक ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उनके सीने पर गोली मार दी। ज्वेलर योगेश चौधरी की मौके पर मौत हो गई। इस जघन्य वारदात के बाद व्यापारियों में खासा आक्रोश है। रविवार 4 मई को उठावनी में पहुंचे कारोबारियों ने थाना सिकंदरा प्रभारी को निलंबित किए जाने की मांग उठाई। क्या कहती है आगरा पुलिसएनबीटी ऑनलाइन से बातचीत करते हुए आगरा पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि बेसिक पुलिस कार्यशैली को डिजीटल सिस्टम से जोड़ा जा रहा है। जेल से छूटकर आने वाले अपराधियों को पहचान एप से जोडकऱ उनका सत्यापन किया जाएगा। इसके साथ ही बेरियर चेकिंग एप भी तैयार किया जा रहा है। डिजीटल टैक्नोलॉजी सिस्टम से बदमाशों पर नजर रखी जाएगी। जल्द ही पुलिस व्यवस्था में सुधार दिखाई देखा। सराफ हत्याकांड पर वर्क आउट किया जा रहा है। घटनाओं का जल्द खुलासा होगा।
You may also like
90 के दशक की 5 क्लासिक फिल्में जो OTT पर देखी जा सकती हैं
दिल्ली के स्कूल में 4 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला, आरोपी गिरफ्तार
कानपुर में प्रेमी युगल का दुखद अंत: शादी से पहले भागने के बाद मिली लाशें
प्रेशर कुकर का सुरक्षित उपयोग: जानें कैसे बचें दुर्घटनाओं से
चित्रकूट में पति ने पत्नी की हत्या की, परिवार में मचा हड़कंप