Next Story
Newszop

काशी में जमकर उमड़ रहे देसी और विदेशी सैलानी, पिछले 3 महीने के आंकड़े जान रह जाएंगे दंग

Send Push
वाराणसी: बनारस का काशी विश्वनाथ धाम देसी और विदेशी पर्यटकों के लिए एक बड़ा आकर्षण बन गया है। 2025 की शुरुआत में यहां आने वाले भारतीय और विदेशी पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। जनवरी से मार्च 2025 तक 11.46 करोड़ से ज़्यादा भारतीय और 1 लाख 50 हजार 425 विदेशी पर्यटक वाराणसी आ चुके हैं। काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर, गंगा घाटों का विकास, अच्छी सड़कें और अन्य सुविधाओं के कारण पर्यटकों की संख्या में यह उछाल आया है। वाराणसी में पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पर्यटन विभाग के अनुसार, 2024 के पहले तीन महीनों में लगभग 2.56 करोड़ भारतीय पर्यटक बनारस आए थे, लेकिन, 2025 में यह संख्या बढ़कर 11.46 करोड़ से अधिक हो गई। सिर्फ तीन महीनों में लगभग 8.89 करोड़ ज़्यादा भारतीय पर्यटक काशी आए। यह 77.59% की वृद्धि है, जो एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है। गंगा घाटों को भी सुंदर बनाया गयाविदेशी पर्यटकों की संख्या में भी अच्छी बढ़ोतरी हुई है। 2024 की पहली तिमाही में 98,961 विदेशी पर्यटक वाराणसी आए थे, वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर 1,50,425 हो गई। यह 34.21% की वृद्धि है। काशी में पर्यटकों की संख्या क्यों बढ़ रही है, इसके कई कारण हैं। काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर बनने से यहां का दृश्य बदल गया है। गंगा घाटों को भी सुंदर बनाया गया है। सड़कें अच्छी हो गई हैं और साफ-सफाई का भी ध्यान रखा जा रहा है। आठ सालों का विकास अब दिख रहा: पर्यटन विभाग के उपनिदेशकइसके अलावा, नई रोपवे परियोजना, पर्यटन पुलिस, क्रूज़ सेवा और गंगा आरती जैसे आयोजन भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र रावत ने बताया कि बीते आठ वर्षों में बनारस में जो विकास हुआ है, वह अब दिख रहा है. पहले जहां यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या लाखों में होती थी, अब यह आंकड़ा करोड़ों में पहुंच चुका है। वर्ष 2024 (जनवरी से मार्च)- भारतीय पर्यटक: 2,56,78,631- विदेशी पर्यटक: 98,961-------- वर्ष 2025 (जनवरी से मार्च)- भारतीय पर्यटक: 11,46,11,239- विदेशी पर्यटक: 1,50,425
Loving Newspoint? Download the app now