विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी को फैंस साथ में देखने बहुत पसंद करते हैं। लेकिन, कुछ दिनों पहले दोनों का एक रेस्टोरेंट के बाहर से वीडियो सामने आया। जहां हसीना क्रिकेटर का हाथ पकड़ने का इशारा बिना देखे ही कार से उतरकर चली गईं। ऐसे में लोग कयास लगाने लगे कि दोनों के बीच शायद कुछ अनबन हो गई है, लेकिन अब कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां उन्हें साथ देखकर लोगों का मन बदला और वे उन्हें बेस्ट जोड़ी कहने लगे। दरअसल, विराट टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने की खबरों के बीच मुंबई पहुंचे हैं। क्रिकेटर को लेकर अफवाह उड़ रही है कि वह भी रोहित शर्मा के बाद टेस्ट छोड़ने का मन बना चुके हैं। अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो कोई नहीं जानता, लेकिन अनुष्का और विराट को उनके पुराने तेवर में साथ देखकर फैंस काफी खुश हो गए। (फोटो साभार: योगेन शाह) पहले देखिए रेस्टोरेंट वाला विराट- अनुष्का का वीडियो ऐसे था विराट का अंदाजसबसे पहले विराट की बात करें तो वह ग्रे कलर की लूज फिटेड बेसिक सी टी-शर्ट पहनकर आए। जिसे उन्होंने वाइट ट्राउजर के साथ पेयर किया। जिसमें उनका एकदम कंफर्टेबल लुक देखने को मिला, तो सिर पर ऑलिव ग्रीन कलर की टोपी और चश्मा लगाकर उन्होंने लुक पूरा किया। जहां हमेशा की तरह विराट का स्टाइलिश रूप दिखा।
कंफी लुक में अनुष्का लगीं गजबवहीं, अनुष्का का कंफी स्टाइल भी एयरपोर्ट के लिए परफेक्ट लगा। हसीना ने वाइट कलर की ओवरसाइज्ड टी-शर्ट पहनी और इसे ब्लैक ट्राउजर के साथ पेयर किया। जिसे उन्होंने फ्रंट से अपने ट्राउजर में टक इन किया, जिससे उन्हें कूल लुक मिला। ऐसे में अनुष्का का एयरपोर्ट आउटफिट ट्रैवलिंग के दौरान कंफर्ट को तवज्जो देने वाली लड़कियों को भी आइडिया दे गया। इस तरह स्टाइल किया लुकजब बारी अनुष्का के अपने लुक को स्टाइल करने की आई, तो उन्होंने कुछ भी एक्स्ट्रा नहीं किया। काला चश्मा लगाए हसीना ने हाथ में वॉच पहनी और रिंग वियर की। वहीं, नेचुरल मेकअप के साथ अपने बालों को मिडिल पार्टीशन करके वैवी टच देकर ओपन रखा।
फैंस कर रहे ऐसे कमेंट्सविराट और अनुष्का का वीडियो सामने आने के बाद से ही फैंस लगातार उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, "किंग और क्वीन", तो दूसरा बोला, "बेस्ट जोड़ी।" वहीं, क्रिकेटर के रिटायरमेंट को लेकर उड़ी अफवाहों पर भी लोगों का रिएक्शन आ रहा है। एक ने लिखा, "रिटायरमेंट न लो भाई", तो दूसरा पूरा साल खराब होने की बात कहते हुए बोला, "विराट रिटायर हो गए, ये साल ही बहुत बुरा है।"
एयरपोर्ट से निकलते वक्त आए नजरविराट और अनुष्का कोशिश तो पैपराजी से बचने की करते हैं, ताकि उनके बच्चों कैमरे में न आए। लेकिन, कपल की झलक फैंस को दिख ही जाती है। ऐसे में जब दोनों एयरपोर्ट से बाहर निकले, तो उनके आगे नीले छाते थे। लेकिन, यहां दोनों का कैजुअल एयरपोर्ट लुक देखने को मिल गया। जहां विराट पहले गाड़ी में बैठे, तो अनुष्का उनके पीछे-पीछे चलती नजर आईं।Virat Kohli & @AnushkaSharma Seen At Lupa Restaurant In MG Road, Bengaluru.🤍
— virat_kohli_18_club (@KohliSensation) May 6, 2025
.
.
.#Virushka #RCB #IPL25 @imVkohli pic.twitter.com/8e7XcmesUO
-121057948.jpg)
-121058038.jpg)
You may also like
सूडान में जेल पर ड्रोन हमला, 19 कैदियों की मौत
दिल के दौरे के प्रारंभिक संकेत: जानें कैसे पहचानें
दही-किशमिश से बना ये घरेलू नुस्खा पुरुषों के लिए है बेहद लाभकारी, जानिए फायदे और बनाने का तरीका' ˠ
Ceasefire के बाद अशोक गहलोत को याद आईं इंदिरा गांधी, कही ये बात...
क्यूँ रोते हैं कुत्ते? क्या सच में उन्हें दिखता है भूत ? जानिए क्या होता है जब कुत्ता रोता है⌄ “ > ≁