Next Story
Newszop

फैक्ट्री, महलनुमा बंगला, 60 लाख की कारें... EOW की छापेमारी में करोड़पति निकला बिजली कंपनी का इंजीनियर

Send Push
नरसिंहपुर: जबलपुर में EOW की टीम ने कटनी में पदस्थ कार्यपालक यंत्री उमा शंकर पाराशर के घर पर छापा मारा है। यह छापा उनकी आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने पर मारा गया। छापे में 6 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ, जिसमें मकान, फैक्ट्री, गाड़ियां और गहने शामिल हैं। EOW ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर लिया है। उमा शंकर पाराशर की मुश्किलें बढ़ गईंमध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, कटनी में कार्यपालक यंत्री के पद पर काम कर रहे उमा शंकर पाराशर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। EOW (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) की टीम ने उनके नरसिंहपुर स्थित घर पर छापा मारा। यह कार्रवाई उनकी आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद की गई। आय से अधिक संपत्ति की मिली थी शिकायतजबलपुर EOW के प्रभारी एसपी एबी सिंह ने बताया कि उन्हें उमा शंकर पाराशर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कटनी में कार्यपालक यंत्री के पद पर पदस्थ उमा शंकर पाराशर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। इसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए EOW की टीम ने शनिवार सुबह उनके घर पर छापा मारा। दो आलीशान मकान और फैक्ट्री मिलीछापेमारी के दौरान EOW की टीम को कई अहम दस्तावेज मिले हैं। जांच में पता चला कि नरसिंहपुर में उनके दो आलीशान मकान हैं। इसके अलावा करेली के बिनौर गांव में एक बायो केमिकल वेस्ट फैक्ट्री भी है। एक मकान दो मंजिला है तो दूसरा तीन मंजिला। दस्तावेजों के अनुसार, इन मकानों की कीमत लगभग साढ़े चार करोड़ रुपए है। पाराशर के पास कई गाड़ियांसिर्फ मकान ही नहीं, पाराशर के पास कई गाड़ियां भी हैं। उनके पास पांच चार पहिया वाहन और एक दो पहिया वाहन है। इनकी कीमत लगभग 60 लाख रुपए आंकी गई है। इसके अलावा, उनके घर से लगभग 19 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात भी मिले हैं। घर में 37 लाख रुपए का सामान भी पाया गया है। नौ बैंक खातों को मिली जानकारीEOW की टीम को यह भी पता चला है कि पाराशर के 9 बैंकों में खाते हैं। टीम ने इन खातों को सीज कर दिया है और उनमें जमा रकम की जानकारी मांगी है। EOW ने उमा शंकर पाराशर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है।
Loving Newspoint? Download the app now