देश में महिंद्रा कंपनी की गाड़ियां काफी फेमस हैं और हर महीने इनकी हजारों की संख्या में बिक्री भी होती है। मस्कुलर लुक, शानदार डिजाइन, दमदार इंजन, आरामदायक इंटीरियर समेत तमाम खासियतों की वजह से महिंद्रा की गाड़ियों की काफी डिमांड रहती है और कंपनी की मार्केट में अच्छी-खासी हिस्सेदारी भी है। महिंद्रा के पोर्टफोलियो में एसयूवी गाड़ियां हैं जो ICE (पेट्रोल/डीजल) के साथ-साथ इलेक्ट्रिक (EV) में आती हैं। कंपनी ने अक्टूबर 2025 के लिए अपनी सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक महिंद्रा ने अक्टूबर महीने में कुल 71,624 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल अक्टूबर 2024 में बिकी 54,504 यूनिट्स से 31% ज्यादा है। आइए आपको बताते हैं किस कार की कितनी यूनिट्स बिकीं।
1. Mahindra Scorpio
महिंद्रा स्कॉर्पियो कंपनी की सबसे ज्यादा पॉपुलर और सबसे ज्यादा बिकने वाली है। कंपनी ने समय-समय पर इसको अपडेट भी किया है। देशभर में इसकी खूब डिमांड है। अक्टूबर 2025 में स्कॉर्पियो की 17,880 यूनिट्स बिकी, जो पिछले साल अक्टूबर 2024 में बिकी 15,677 यूनिट्स से 14% ज्यादा हैं।
2. Mahindra Bolero महिंद्रा की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही बोलेरो। यह देश की कम बजट में आने वाली बड़ी गाड़ियों में से एक है। अक्टूबर 2025 में इसको 14,343 ग्राहको ने खरीदा। पिछले साल के मुकाबले इसकी सेल्स में 46% का इजाफा हुआ, तब इसकी 9,849 यूनिट्स बिकी थीं।
3. Mahindra 3XO
महिंद्रा की सबकॉम्पैक्ट एसयूवी 3XO को अक्टूबर महीने में 12,237 ग्राहक मिले। वहीं, पिछले साल इस कार को 9,562 लोगों ने खरीदा था। इसकी बिक्री में 28% का इजाफा हुआ है।
4. Mahindra Thar
यह महिंद्रा कंपनी की फ्लैगशिप कार है। खासकर ऑफ-रोडिंग के लिए यह लोगों की पहली पसंद होती है। अक्टूबर 2025 में इसकी कुल 12,029 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसकी बिक्री में पिछले साल अक्टूबर 2024 के मुकाबले 51% की ग्रोथ हुई, तब इसको 7,944 ग्राहक मिले थे।
5. Mahindra XUV700
अक्टूबर 2025 में महिंद्रा की इस एसयूवी की बिक्री में 3% की गिरावट देखी गई। इसकी बिक्री पिछले साल बिकी 10,435 यूनिट्स से घटकर 10,139 यूनिट्स पर आ गई।
6. Mahindra XEV 9e
अक्टूबर 2025 में महिंद्रा की इस कार की कुल 2,708 यूनिट्स बिकीं।
7. Mahindra BE 6
महिंद्रा बीई 6 एक इलेक्ट्रिक एसयूवी है और अक्टूबर 2025 में इसे कुल 2,134 लोगों ने खरीदा।
8. Mahindra XUV400
अक्टूबर महीने में महिंद्रा की इस कार की बिक्री में 85% की भारी कमी आई है। इसकी बिक्री पिछले साल बिकी 1,000 यूनिट्स से घटकर 152 यूनिट्स पर आ गई।
9. Mahindra Marazzo
महिंद्रा मराज्जो की बिक्री में भी 95% की भारी गिरावट दर्ज की गई और इसकी बिक्री 37 यूनिट्स से घटकर मात्र 2 यूनिट्स पर आ गई।

You may also like

हरिद्वार में देवभूमि पूर्णिमा महोत्सव बना आस्था का महाकुंभ, करौली शंकर महादेव धाम में हुआ भव्य आयोजन

50 घंटे से ज्यादा का वक्त... दिल्ली ब्लास्ट की अब तक ने नहीं ली जिम्मेदारी, इस आतंकी संगठन पर शक

ChatGPT पर मिलेंगे दोस्त, कर पाएंगे ग्रुप चैट और मैसेज, OpenAI ने कर ली Microsoft Teams को टक्कर देने की तैयारी

Tata Motors Share: लिस्टिंग के बाद से ही गिर रहा है टाटा मोटर्स का शेयर, क्या खरीदारी का है मौका?

NZ vs WI Highlights: तीन थ्रिलर मुकाबलों के बाद न्यूजीलैंड की एकतरफा जीत, 26 गेंद रहते वेस्टइंडीज को टी20 में रौंदा